Video: सुभासपा प्रमुख OP Rajbhar को Varanasi में दी गई श्रद्धांजलि, फोटो पर चढ़ाई माला और की प्रार्थना

एक बहुत पुरानी कहावत है कि 'राजनीति में कौनसा ऊँट किस करवट बैठ जाए, इसका किसी को कुछ नहीं पता होता', इस समय ऐसा ही कुछ चल रहा है हिंदुस्तान की राजनीति में, जहां होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी गणित बिठाने में लगे हुए है। इसी क्रम में यूपी में भी राजनीतिक जोड़ घटाओ देखने को मिल रहा है।

सुभासपा के एनडीए में शामिल होने से नाराज सहयोगी पार्टियां
दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने हाल ही में एनडीए का दामन थाम लिया है। सुभासपा का एनडीए में शामिल होना भाजपा की बड़ी रणनीतिक जीत माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ओमप्रकाश राजभर के इस फैसले से राजभर समाज में फूट पड़ती दिख रही है। इसी से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Viral Video Tribute paid to Subhaspa chief OP Rajbhar in Varanasi photo garlanded prayers offered

ओमप्रकाश राजभर के फोटो पर माला, दी श्रद्धांजलि
बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने के बाद उनकी ही सहयोगी पार्टी रही सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा अनोखा विरोध देखने को मिला। सुहेलदेव स्वाभिमान समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर ने सारनाथ स्थित महाराजा सुहेलदेव के प्रतिमा के नीचे ओमप्रकाश राजभर के फोटो पर माला चढ़ा कर कहा कि ओमप्रकाश राजभर हम लोगों के बीच में नही रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने ओमप्रकाश राजभर की आत्मा की शांति को लेकर प्रार्थना भी की।

क्या राजभर समाज में पड़ गई फूट?

Recommended Video

    Video: सुभासपा प्रमुख OP Rajbhar को Varanasi में दी गई श्रद्धांजलि,फोटो पर चढ़ाई माला और की प्रार्थना

    आपको बताते चलें कि बृजेश राजभर पहले ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के जिला प्रभारी वाराणसी भी रह चुके हैं। उधर उनके द्वारा ओपी राजभर को राजनीतिक श्रद्धांजलि देने से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले राजभर समाज में बड़ी फूट पड़ गई है। राजभरों के नेता कहे जाने वाले ओमप्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने के बाद उनके ही सहयोगी पार्टियों में फूट देखने को मिल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+