MP में हुई मारपीट का वीडियो वाराणसी का बताकर X पर किया शेयर, सपा नेता समेत दो लोगों पर FIR
Varanasi news today: वाराणसी में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के एक नेता समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वाराणसी के आदमपुर और दशाश्वमेध थाने में कार्रवाई की गई है। इन दोनों पर मध्य प्रदेश के एक वीडियो को काशी का बताकर X पर शेयर करने का आरोप है।
वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं नेता द्वारा वायरल किए गए वीडियो को लाखों लोगों ने देख चुका है।

सपा नेता द्वारा पोस्ट के बाद मचा हड़कंप
दरअसल, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वाराणसी निवासी लौटन राम निषाद द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि 'जब आप अपना मंदिर छोड़कर दूसरे के मंदिर में जाएंगे तो नंगे करके ही पीटे जाएंगे।' सपा नेता ने दावा किया की वीडियो काशी का है।
मैसेज लिखने के साथ ही सपा नेता द्वारा वीडियो भी शेयर किया गया था। शेयर किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग तीन युवकों की बेरहमी पूर्वक पिटाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सपा नेता द्वारा वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद हड़कंप मच गया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई तो पता चला यह पूरा मामला वाराणसी का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश का है। जांच में यह अभी इस बात सामने आई की मध्य प्रदेश के नर्मदा नदी के किनारे नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने पर तीनों युवकों की पिटाई की गई थी।
इसी वीडियो को सपा नेता के अलावा वॉइस आफ ह्यूमंस नामक एक एक्स अकाउंट द्वारा भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। ऐसे में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किए जाने के बाद सपा नेता और वायरस ऑफ ह्यूमंस नामक अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी काशी गौरव बंसवाल द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश के वीडियो को काशी का बात कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। वीडियो को बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अफवाह फैलाया गया और माहौल खराब करने की कोशिश की गई। ऐसे में मुकदमा जारी कर जांच पड़ताल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications