Varanasi Weather: वाराणसी में लगातार हो रही बारिश, आज भी होगी झमाझम बरसात, इस दिन सामान्य होगा मौसम

Varanasi Weather: वाराणसी में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। कई इलाकों में कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, कुछ जगहों पर बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिल गई है।

सोमवार रात से लेकर सुबह तक बरसात होने के चलते वाराणसी के कई स्‍कूलों की मंगलवार को छूट्टी कर दी गई। वहीं मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो वाराणसी में इस तरह की बरसात अभी जारी रहेगी। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि इस सप्‍ताह में ही लोगों को बरसात से राहत मिलेगी।

varanasi-weather-it-is-raining-continuously-there-will-be-heavy-rain-today-also

मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी में सोमवार की रात 17 मिलीमीटर बारिश हुई है। मंगलवार को भी सुबह से ही वाराणसी में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। इस बार मानसून में पहली बार वाराणसी में इस तरह की बरसात हुई है। बरसात के चलते वाराणसी में तापतान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा ठंडी हवाएं चलेंगी जिसके चलते वाराणसी में अब ठंड की भी इंट्री होगी। अभी आगामा दो दिनों तक वाराणसी में मौसम इसी तरह बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार तीन अक्‍टूबर को वाराणसी के अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, और गाजीपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और उसके आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 3 अक्टूबर को वाराणसी में पूरे दिन बारिश होगी। इसके अलावा 4 अक्टूबर को हल्की बारिश होगी और आसमान काले बादलों से घिरा रहेगा। इसी तरह 5 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि 6 अक्टूबर से वाराणसी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+