Varanasi Weather: बारिश के बाद उमस ने बरपाया कहर, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बारिश

UP Varanasi Weather: वाराणसी में बुधवार से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। हालांकि, बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश के बाद उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों का कहना है कि तेज बारिश के बाद ही उमस से राहत मिलेगी।

Varanasi Weather: भीषण गर्मी के बाद बुधवार से ही वाराणसी जिले समेत पूरे पूर्वांचल में मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि बरसात हो जाने के बाद उमस ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। लोग टकटकी लगाए आसमान की तरफ देख रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के आने में अभी देरी है हालांकि प्री मानसून के चलते वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में बारिश हो रही है। यह भी बताया गया कि यह सिलसिला अभी आगामी एक सप्ताह चलता।

varanasi-weather-after-the-rain-the-humidity-wreaked-havoc-know-how-the-weather

उसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है तथा फिर संभव हो की कड़ी धूप और गर्मी का सामना लोगों को करना पड़े। हालांकि शुक्रवार को वाराणसी के अलग-अलग इलाकों में आसमान में काले बादल दिखाई दे रहे हैं और धूप न होने के चलते मौसम काफी सुहाना बना हुआ है।

गुरुवार को 40 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान: मालूम हो कि जून के पहले सप्ताह से ही वाराणसी में भीषण गर्मी देखने को मिल रही थी। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। दोपहर के समय लोग घर से बाहर भी नहीं निकल रहे थे।

इसके अलावा कई जनपदों में हीटवेव के चलते लोग बीमार होते जा रहे थे और बीमार लोगों के मरने की खबरें सामने आई। हालांकि बीते बुधवार से मौसम ने करवट ली और बुधवार सायं काल हल्की बूंदाबांदी और बरसात उसके बाद गुरुवार को वाराणसी में झमाझम बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री मानसून आ जाने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अभी एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह रह सकता है और रह-रहकर बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि 29 जून के बाद मौसम के फिर करवट लेगा।

फिलहाल प्री मानसून के आ जाने और हल्की बूंदाबांदी होने के चलते वाराणसी समेत आसपास के जनपदों के किसान भी खुश नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेत में लगाई गई धान की नर्सरी भीषण गर्मी से झुलस रही थी हालांकि अब बरसात हो जाने और आसमान में बादल होने के चलते हैं धान की नर्सरी सामान्य हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+