Varanasi to Kathmandu: वाराणसी से काठमांडू के बीच बढ़ी हवाई यात्रियों की संख्या, अब तीन दिन संचालित होगी Fligh

वाराणसी से काठमांडू के बीच हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुद्धा एयर द्वारा अब सप्ताह में 3 दिन विमान संचालित किए जाने का फैसला किया गया है।

Varanasi To kathamandu flight

Varanasi to Kathmandu हवाई रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नेपाल की विमानन कंपनी बुद्धा एयर द्वारा वाराणसी से काठमांडू के बीच 3 दिन विवान संचालित किए जाने का फैसला किया गया है। कंपनी द्वारा बताया गया कि अगले माह 12 अप्रैल से सप्ताह में 3 दिन वाराणसी से काठमांडू के बीच विमान से जारी किया जाएगा। एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि यदि यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ तो सप्ताह 9 दिन भी विमान संचालित करने पर विचार किया जाएगा।

अभी तक सप्ताह में 2 दिन है फ्लाइट
अभी तक वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से काठमांडू के बीच सप्ताह में 2 दिन केवल सोमवार और शुक्रवार को ही विमान का संचालन किया जाता है। बुद्धा एयर का विमान सोमवार और शुक्रवार को सुबह 8:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरता है और 9:00 बजे काठमांडू एयरपोर्ट पर पहुंच जाता है। इसी तरह काठमांडू एयरपोर्ट से 7:15 बजे उड़ान भरता है और 7:55 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करता है। एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि 12 अप्रैल से उपरोक्त शेड्यूल के अनुसार सप्ताह में 3 दिन अर्थात सोमवार बुधवार और शुक्रवार को विमान संचालित किया जाएगा।

वाराणसी समेत पूर्वांचल यात्रियों को मिलेगा लाभ
एयरलाइंस के कंट्री हेड उद्धव सुबेदी द्वारा मीडिया को बताया गया कि वाराणसी से काठमांडू के बीच यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए एयरलाइन द्वारा बुधवार को भी अभिमान संचालित किए जाने का फैसला लिया गया है। सप्ताह में तीन दिन विमान संचालित किए जाने से वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में रहने वाले लोगों को नेपाल जाने में काफी आसानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि गर्मियों के सीजन में काफी संख्या में पर्यटकों का वाराणसी और काठमांडू के बीच आवागमन होता है। इसके अलावा काशी में श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद दर्शनार्थी नेपाल में स्थित पशुपति नाथ धाम में भी दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में दर्शनार्थियों को भी इस हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा।

एयरपोर्ट पर लागू हुआ समर शेड्यूल
यह भी बता दें कि सर्दियों का सीजन खत्म हो जाने के बाद हर साल हवाई सेक्टर मार्च के अंत में समर शेड्यूल लागू कर दिया जाता है। वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऐसे में हवाई अड्डे से संचालित होने वाले कई विमानों के समय में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा वाराणसी एयरपोर्ट से पुणे और गोवा के बीच निजी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस द्वारा सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। वाराणसी से गोवा के बीच इंडिगो एयरलाइंस का विमान मंगलवार से संचालित होना प्रारंभ हो गया जबकि पुणे के लिए 31 मार्च से विमान सेवा प्रारंभ होगी। विमान सेवा प्रारंभ किए जाने को लेकर एयरलाइंस और एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+