किशोर कांत तिवारी: रोटी बैंक चलाने वाले युवा की कोरोना से मौत, सबको दे गए ये सीख
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ने भयावह रूप ले लिया है। राजधानी लखनऊ के बाद धर्मनगरी वाराणसी में हालात बहुत बिगड़ गए हैं। नए मामलों के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। हालात ये हो गए हैं कि महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चिताओं को जलाने के लिए परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गुरुवार को 'रोटी बैंक' की स्थापना कर गरीबों का पेट भरने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कांत तिवारी का भी निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 10 दिनों से बीमार थे। तेज बुखार में उन्होंने फेसबुक पर वीडियो संदेश दिया था, जो वायरल हो रहा है। बता दें, हालत बिगड़ने पर किशोर कांत को रविंद्रपुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
Recommended Video

गरीबों का पेट भरते थे किशोर कांत तिवारी
मूल रूप से बिहार के सासाराम में रहने वाले किशोर कांत लंका सामने घाट स्थित महेश नगर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। साल 2017 में उन्होंने वाराणसी में रोटी बैंक खोलकर गरीबों का पेट भरना शुरू किया था। साथियों के साथ किशोर कांत शहर में शादी विवाह, तेरही, बर्थडे पार्टी या अन्य मांगलिक कार्यों में बचे भोजन को जुटाने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर गरीबों को बांटते थे। किशोर कांत के रोटी बैंक ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों को दो वक्त की रोटी मुहैया कराई थी।

वीडियो में की थी अपील- कोरोना को हल्के में न लें
किशोर कांत ने मौत से कुछ दिनों पहले फेसबुक लाइव के जरिए अपने दो वीडियो शेयर किए थे। इन वीडियो में उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वो कोरोना को हल्के में न लें। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की बात कही थी। किशोर कांत तिवारी की मौत से लोग सकते में हैं। एक वीडियो में उन्होंने बताया था कि उन्होंने सारी जांच करा ली है, सिर्फ टाइफाइड ही निकला और जल्द ही ठीक होने की बात कही थी।

दो दिन पहले कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
बताया जा रहा है कि पिछले 5 दिनों से हालत खराब होने पर किशोर कांत ने दो प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। दो दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसके बाद उनकी हालत और खराब होती गई। हालत बिगड़ने पर किशोर कांत को रविंद्रपुरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications