Varanasi Encounter: फायरिंग, भागदौड़ और गिरफ्तारी... वाराणसी के बड़ागांव में दिखा क्राइम थ्रिलर का सीन

Varanasi Encounter News: वाराणसी के बड़ागांव इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ बड़ागांव थाने के पूरबपुर पोखरे के पास हुई, जहां एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीम ने दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये वही बदमाश हैं जो 9 मार्च को अहरक गांव में एक सर्राफा व्यापारी से लूटपाट और गोलीबारी की घटना में शामिल थे।

varanasi-police-encounter-badgaon-robbery

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार, एडीसीपी गोमती और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों अपराधियों की पहचान गोलू यादव और विकास यादव के रूप में हुई है। इनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

लूट की साजिश रचते वक्त पुलिस ने घेरा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। इसी इनपुट पर एसओजी टीम और बड़ागांव पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस की टीम जब पूरबपुर पोखरे के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सातो महुआ की ओर से बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल

खुद पर गोली चलने के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। पकड़े गए आरोपियों में एक विकास यादव है, जो गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। दूसरा बदमाश गोलू उर्फ आशीष यादव वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र से है।

दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और वहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इनके पास से अवैध तमंचे, कारतूस और एक चोरी की बाइक भी बरामद की है।

9 मार्च को व्यापारी से की थी लूटपाट

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों आरोपी 9 मार्च को अहरक पश्चिमपुर में हुए लूटकांड में शामिल थे। उस दिन तीन बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी की दुकान पर हमला किया था।

बदमाशों ने व्यापारी विकास और उसके पिता सियाराम को गोली मार दी थी और 22 हजार रुपये नकद व चांदी के जेवरात लूट लिए थे। इस वारदात के बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस के अनुसार, लूट की वारदात में एक तीसरा बदमाश भी शामिल था, जो अब तक फरार है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+