IPS a satish ganesh: हवाई चप्पल, लाल कुर्ता पहने सड़क पर निकले वाराणसी के कमिश्नर ए सतीश गणेश, फिर...

वाराणसी, 06 अक्टूबर: वाराणसी की सड़कों पर एक शख्स लाल कुर्ता, काली जींस और हवाई चप्पल पहने निकलता है। गलियों में घूमता है, रेहड़ी पटरी वालों से बात करता है और उनकी समस्याएं जानने की कोशिश करता है। पुलिस चौकी भी जाता है और वहां हाल जानता है। पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी नहीं दिखते हैं, तो कई पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त दिखते हैं। इस शख्स की असलियत पता चलते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के पसीने छूट जाते हैं। दरअसल, यह शख्स कोई आम आदमी नहीं बल्कि शहर के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश थे, जो आम आदमी की तरह वाराणसी की सड़कों पर निकले और शहर का हाल जाना। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं। कमिश्नर के इस तरह से निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सादे कपड़ों में सड़क पर निकले कमिश्नर

सादे कपड़ों में सड़क पर निकले कमिश्नर

दरअसल, वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश मंगलवार को आम आदमी की तरह शहर में गुपचुप तरीके से निकले। उन्होंने आम लोगों से बातचीत की और पुलिस व्‍यवस्‍था को लेकर सवाल पूछे। इस दौरान उनको पुलिस व्‍यवस्‍था फेल ही नजर आई। कमिश्नर सादे कपड़ों में थे, इसलिए उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। उन्होंने लाल कुर्ता, काली जिंस और हवाई चप्पल पहनी थी।

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई

सतीश गणेश ने प्राइवेट गाड़ी से ही निकले थे, जिससे किसी को उनपर शक न हो। एक स्थान पर गाड़ी खड़ी करने के बाद वह पैदल ही सड़क पर निकले। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कई लोगों से बातचीत की, जिसमें पुलिसकर्मियों की कमियां सामने आईं। इस पर कमिश्नर से अपनी पहचान उजागर करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ये भी कहा कि जल्द ही लापरवाह थानेदार और चौकी प्रभारी विभागीय कार्रवाई की जद में आएंगे।

कमिश्नर ने कहा- ड्यूटी को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

कमिश्नर ने कहा- ड्यूटी को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

कमिश्नर ने लोगों से थानों और चौकियों पर पुलिस की कार्य प्रणाली के साथ उनके व्यवहार के बारे में पूछा। इसके अलावा ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं के बारे में जाना। साथ ही स्थानीय लोगों से ही समाधान व सुझाव भी मांगे। रेहड़ी-पटरी वालों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। कमिश्नर ने कहा कि जिन भी पुलिसकर्मियों की खामियां सामने आईं, उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी को लेकर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IPS ए. सतीश गणेश का परिचय

IPS ए. सतीश गणेश का परिचय

ए. सतीश गणेश साल 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 1991 में कंप्यूटर साइंस से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। ए. सतीश गणेश की गिनती यूपी के तेजतर्रार, ईमानदार पुलिस अफसरों में होती है। इसी साल मार्च महीने में वाराणसी कमिश्नरेट के पहले पुलिस कमिश्नर के पद पर प्रदेश सरकार ने अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ए. सतीश गणेश को तैनात किया गया था। इससे पहले वह आगरा में एडीजी/आईजी रेंज के पद पर तैनात थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+