यूट्यूबर को 'भूत' बनकर सड़क पर निकलना पड़ा भारी, दो लड़कों ने जमकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा

यूट्यूबर को 'भूत' बनकर सड़क पर निकलना पड़ा भारी, दो लड़कों ने जमकर पीटा फिर पुलिस को सौंपा

वाराणसी, 26 अक्टूबर: लोगों को डराने के इरादे से देर रात सड़क पर निकलना 'भूत' को भारी पड़ गया। दो लड़कों ने 'भूत' बने शख्स को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं, दोनों युवकों ने 'भूत' को थाने पहुंचा दिया। हालांकि, पुलिस ने भूत बने शख्स को फिर ऐसी गलती न करने की सख्त चेतवानी देकर छोड़ दिया। वहीं, अब ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Varanasi News: Two young men beat fake ghosts on road

ये मामला वाराणसी जिले चितईपुर थाना क्षेत्र के आईटीआई के पास का है। हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, एक शख्स ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्‍ट करने के लिए 'भूत' का गेटअप ले लिया और 'भूत' बनकर आईटीआई करौंदी के पास सड़क पर खड़े होकर लोगों का डराना शुरू कर दिया। बड़े बाल और सफेद कपड़ा देखकर लोग वाकई डर जाते थे। उनका डर और पूरा दृश्‍य कैमरे में रिकार्ड हो रहा था।

इसी बीच आईटीआई करौंदा से दो युवक बाइक से जा रहे थे, तभी उनके सामने यह 'भूत' बना शख्स अचानक से सामने आ गया। उसे देख पहले तो दोनों युवक डर गए, लेकिन मामला समझ आते ही उन्‍होंने 'भूत' की पिटाई शुरू कर दी। लड़कों ने कहा कि रात के वक्‍त अचानक इस तरह सामने आने से उनके साथ दुर्घटना हो सकती थी। दोनों लड़कों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 'भूत' बने शख्स को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया। खबर के मुताबिक, भूत बनने के लिए इस शख्‍स ने लड़कियों का विग और सफेद कपड़ा पहन रखा था। बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने दो दोस्‍तों के साथ मिलकर अपना यूट्यूब चैनल बना रखा है। तीनों अलग-अलग तरीके से वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+