गुटखा कारोबारी लक्ष्मीकांत पांडेय के ठिकानों पर CGST का छापा, सुबह तक हुई पूछताछ

गुटखा कारोबारी लक्ष्मीकांत पांडेय के ठिकानों पर CGST का छापा, सुबह तक हुई पूछताछ

वाराणसी, 08 जनवरी: कानपुर-कन्नौज के बाद अब जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग की नजरें वाराणसी जिले पर है। शुक्रवार की सुबह करीब 07 बजे के आसपास सीजीएसटी की एक टीम वाराणसी पहुंची। यहां टीम ने गुटखा कारोबारी लक्ष्मीकांत पांडेय उर्फ पम्मी पांडेय के घर समेत सभी ठिकानों पर छापामारा। जांच एजेंसी को ऐसी खबर मिली थी कि यह कारोबारी लाखों रुपए की टैक्स चोरी कर रहा है। जिसके बाद गुटखा कारोबारी के सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की गई। कारोबारी के घर के बाहर मौजूद गार्ड की मानें तो दो से तीन गाड़ियों में करीब 12 से 14 लोग आए थे।

Varanasi News: CGST raid on the bases of Gutkha trader Laxmikant Pandey

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पान मसाला कारोबारी लक्ष्मीकांत पांडेय उर्फ पम्मी पांडेय देश के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल चेन का संचालक भी है। तरना में यह स्कूल संचालित होता है। कारोबारी आशिकी ब्रांड के नाम से खैनी और पान मसाला बनाता है। जौनपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़ समेत आसपास के अन्य इलाकों में इनकी सप्लाई होती है। जांच एजेंसी ने छापेमारी कार्रवाई के दौरान कारखाने में मौजूद कर्मचारियों समेत तमाम लोगों के मोबाइल को स्विच ऑफ करा दिया था और आने-जाने पर रोक लगा दी थी। अफसरों ने निर्माण से संबंधित समस्त लेखा बहियों, कम्प्यूटर हार्डडिस्क, लैपटॉप, बैंक खातों, जमीन संबंधित कागजात, बैंक लॉकर से संबंधित कागजात और अन्य को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस सब के अलावा फैक्ट्री में रखे गए कच्चे माल का खरीद-बिक्री लेखा-जोखा का भी मिलान किया गया। पिछले वर्षों के जीएसटी रिटर्न के दस्तावेजों का स्टॉक के कागजातों से मिलान कराया जा रहा है। साथ ही आयकर रिटर्न में दर्शाए गए आंकड़ों और बिल-बाउचर की भी जांच की जा रही है। कारोबारी ने रीयल एस्टेट में भी करोड़ों रुपये निवेश किए हैं। इस कारोबारी के यहां साल 2004-05 में आयकर विभाग ने भी छापेमारी की थी। सेल्स टैक्स और सर्विस टैक्स विभाग की भी छापेमारी हो चुकी है।

Recommended Video

    CGST Raid in Varanasi: वाराणसी में Gutakha Trader के ठिकानों पर CGST Raid | वनइंडिया हिंदी

    बताया जाता है कि इस नामी निर्माता की फैक्ट्री प्रेमचंद नगर कॉलोनी के अलावा गोइठहां, नक्खीघाट, सोएपुर समेत कई जगहों पर है। इसने अपने बड़े-बड़े गोदाम भी बनवा रखे हैं। वैसे गुटखा निर्माता के यहां जांच की कार्रवाई शुरू होते ही जिले के अन्य गुटखा निर्माताओं और विक्रेताओं के यहां हड़कंप मच गया है। सभी एक-दूसरे से मोबाइल पर सम्पर्क कर जांच की हर खबर जानने का प्रयास कर रहे हैं। तो वहीं, कई घंटों तक छापेमारी करने के बाद सीजीएसटी की टीम कई कागजात लेकर वापस दिल्ली लौट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+