Gyanvapi case: तहखाने में पूजा शुरू होने के बाद मुस्लिम समाज ने किया बनारस बंद का ऐलान, भारी फोर्स तैनात
Varanasi Gyanvati case: बुधवार को वाराणसी जिला जल द्वारा ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाना में पूजा पाठ करने की अनुमति दी गई थी। ऐसे में बुधवार की रात में ही तहखाने को खोला गया और अधिकारियों की मौजूदगी में वहां पर पूजा प्रारंभ हो गई।
गुरुवार भोर में मंगला आरती भी संपन्न हुई। उसके बाद दोपहर में आम लोगों का आवागमन उस रास्ते से प्रारंभ हुआ तो लोगों ने तहखाने में स्थित मूर्तियों का दर्शन भी किया। श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने जाते समय तहखाने के समीप लोगों की भीड़ भी दिखाई दी।

वहीं इस मामले में गुरुवार देर शाम अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी द्वारा बड़ा ऐलान किया गया। मसाजिद कमेटी द्वारा शुक्रवार को बनारस बंद का ऐलान किया गया है। मसाजिद कमेटी के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल बातिन नोमानी की ओर से एक लेटर भी जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जारी पत्र में शुक्रवार को वाराणसी में बंद का ऐलान किया गया है। इसके अलावा शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्वक अदा करने की भी अपील की गई है। ऐसे में शुक्रवार को वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाकों में दुकान बंद रहेंगी। हालांकि, गुरुवार को भी वाराणसी के दालमंडी समेत मुस्लिम इलाकों में दुकानें बंद मिलीं।
वाराणसी के इन इलाकों में भारी फोर्स तैनात
ज्ञानवापी में स्थित तहखाने में पूजा की अनुमति मिलने के बाद से ही ज्ञानवापी परिसर समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में बुधवार से ही फोर्स तैनात की गई है। दाल मंडी इलाके में गुरुवार को फोर्स चक्रमण करते हुए दिखाई दी। वहीं अब मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को बनारस बंद का ऐलान किए जाने के बाद फोर्स अलर्ट नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications