Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Varanasi Flood: बाढ़ में घिरे लोगों तक पहुंचे अधिकारी, बांटे बिस्कुट और चॉकलेट, लिया हालात का जायजा

Varanasi flood update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से शहर के घाटों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। बुधवार को महापौर अशोक तिवारी और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जल पुलिस की मोटरबोट से अधिकारियों ने हरिशचंद्र घाट, रविदास घाट, सामने घाट और ज्ञान प्रवाह क्षेत्र का निरीक्षण किया।

बाढ़ पीड़ितों से संवाद करते हुए महापौर और जिलाधिकारी ने उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मौके पर राहत सामग्री भी वितरित की गई जिसमें खाने-पीने के सामान के साथ बच्चों को बिस्किट और चॉकलेट भी बांटी गईं। अधिकारियों ने कहा कि किसी को भी अनदेखा नहीं किया जाएगा और प्रशासन लगातार लोगों की मदद के लिए सक्रिय रहेगा।

varanasi flood update mayor dm inspect

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लाउड हेलर से लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना दें। साथ ही उन्होंने लोगों को अपने परिवार और सामान की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

कंट्रोल रूम से भी रखी जा रही नजर

निरीक्षण के बाद महापौर और जिलाधिकारी सीधे काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचे। यहां से उन्होंने ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात को देखा। कंट्रोल रूम स्टाफ को निर्देश दिए गए कि वे 24 घंटे सतर्क रहें और किसी भी अपडेट को तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।

प्रशासन ने कंट्रोल सेंटर को बाढ़ राहत गतिविधियों का मुख्य केंद्र बना दिया है। यहां से पूरे क्षेत्र की डिजिटल मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि तकनीक के जरिए राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है।

हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद

प्रशासन का फोकस बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकना आदि पर है। ऐसे में अधिकारियों की टीम लगातार क्षेत्र में मौजूद है और मेडिकल, राशन, पानी जैसी जरूरी चीजें प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।

नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें समन्वय के साथ काम कर रही हैं। महापौर ने कहा कि किसी भी स्थिति में शहरवासियों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासन हर जरूरी इंतजाम कर रहा है ताकि हालात काबू में रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+