Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Varanasi: यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया बीजेपी के पूर्व विधायक की पिटाई का वीडियो, जानिए कहा है पूरा मामला

Varanasi News, वाराणसी। खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी जिले (Varanasi) से है। यहां बीजेपी (BJP) से तीन बार विधायक रहे व एक प्रतिष्ठित कॉलेज के चेयरमैन माया शंकर पाठक (Maya Shankar Pathak) के ऊपर गंभीर आरोप लगे है। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने ही कॉलेज की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की है। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चेयरमैन की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, छात्रा के परिजनों इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। तो वहीं, अब पूर्व विधायक की पीटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूपी कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी इस वीडियो को ट्वीट किया गया है।

Recommended Video

    Varanasi: यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया बीजेपी के पूर्व विधायक की पिटाई का वीडियो
    Varanasi: college chairman and former BJP mla maya shankar pathak beaten video went viral

    क्या है पूरा मामला
    दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के भगतुवा का है। यहां एमपी इंस्टीट्यूट एंड कम्प्यूटर एप्लिकेशन कॉलेज के चेयरमैन माया शंकर पाठक की पिटाई छेड़खानी के आरोप में की गई। आरोप है कि बीजेपी के पूर्व विधायक माया शंकर पाठक ने अपने केबिन में एक छात्रा को बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने जब अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया तो परिजन कॉलेज पहुंचे और माया शंकर की पिटाई कर दी। इसके बाद मारपीट की इस घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया।

    कान पकड़कर मांगी माफ़ी
    सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में माया शंकर पाठक लड़की के परिजनों के सामने कान पकड़ कर माफी मांग दिखाई दे रहे हैं। उनके माफी मांगने और लोक लज्जा के कारण परिजनों ने पुलिस में शिकायत तो नहीं की। वहीं, यह मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। अब इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के सीनियर आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर वाराणसी पुलिस से पूर्व विधायक पर कार्रवाई की मांग की है।

    क्या कहा सीओ पिण्डरा ने...
    मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सीओ पिण्डरा अभिषेक कुमार पाण्डेय का बयान सामने आया है। सीओ अभिषेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि एमपी इंस्टीट्यूट चेयरमैन के साथ मारपीट और उनके द्वारा छेड़खानी के आरोप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की सत्यता की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। जो भी सचाई सामने आएंगी उसके तहत कार्रवाई की जाएंगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+