वाराणसीः संघ और सीएम योगी की हुई बैठक, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर हुई चर्चा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते मंगलवार की शाम को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच बैठक की। इस बैठक में राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट की रूपरेखा और इस ट्रस्ट के अध्यक्ष को लेकर बातचीत की गई। यह बैठक वाराणसी के अतुलानंद स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने की। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की तरफ से प्रतिनिधित्व किया।

varanasi cm yogi and rss meeting for ram mandir trust

राम मंदिर ट्रस्ट के लिए संघ का अभियान और इसके अध्यक्ष के चयन पर मंथन हुआ। संघ ने इसके लिए सीएम योगी से भी सुझाव मांगा। सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट का अध्यक्ष संघ से तय करने की सहमति बनी। इसके अलावा कारसेवा की तर्ज पर गांव-गांव में अभियान चलाया जाना भी तय हुआ है।

राम मंदिर निर्माण की उम्मीद रामनवमी से की जा सकती है। बैठक में संघ के प्रांत प्रचारक रमेश, क्षेत्रीय प्रचारक अनिल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद पूरे देश में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए गांव-गांव जश्न मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें गांवों से राम मंदिर पर चर्चा कर फीडबैक और संघ की तरफ से धन्यवाद भी दिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+