varanasi: स्कूटी पर दिखे बॉलीवुड के सिंघम Ajay Devgn, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े फैंस

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इनदिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। 'दृश्यम 2' के अलावा हाल ही में अजय की अपकमिंग मूवी 'भोला' का टीजर रिलीज हुआ है।

Varanasi: Bollywoods Singham Ajay Devgn seen on Scooty, fans rushed to get a glimpse

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इनदिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। 'दृश्यम 2' के अलावा हाल ही में अजय की अपकमिंग मूवी 'भोला' का टीजर रिलीज हुआ है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अजय देवगन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आपको भी अजय की फैन फॉलोइंग का अंदाजा हो जाएगा। इस वीडियो में अजय देवगन बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते दिख रहे हैं और खास बात तो ये है कि उनके पीछे फैंस की भीड़ भी भागती नजर आ रही है।

स्कूटी पर अजय देवगन, पीछे पीछे फैंस

स्कूटी पर अजय देवगन, पीछे पीछे फैंस

दरअसल, बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अपने फिल्म 'भोला' के टीजर रिलीज के बाद इन दिनों काशी भ्रमण पर है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने कल बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन कर मत्था भी टेका। इसी दौरान बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो वाराणसी के राजघाट गंगा उस पार का है जिसमे अजय देवगन एक स्कूटी पर बिना हेलमेट घुमते नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि उनके पीछे पीछे कई हजार लोगों का हुजूम भी स्कूटी की रफ़्तार से भागता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर पसंद किया जा रहा है और शेयर भी किया जा रहा है।

अपकमिंग फिल्म ‘भोला' का टीजर रिलीज

अपकमिंग फिल्म ‘भोला' का टीजर रिलीज

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन रविवार शाम बाबा के दरबार भी पहुंचे। फिल्म की यूनिट के साथ उन्होंने बाबा विश्वनाथ का अभिषेक व पूजन कर आशीर्वाद लिया। प्रशंसकों ने अभिनेता का हर-हर महादेव के जयघोष से अभिवादन किया। अजय देवगन खुद के प्रोडक्शन में आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस पहुंचे हैं। रामनगर सहित कई स्थानों पर फिल्म की शूटिंग होनी है। वह एक सप्ताह पहले भी बनारस आए थे। अजय देवगन कि अपकमिंग फिल्म 'भोला' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर को देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता दिखने को मिल रही है। वहीं अपनी आने वाली फिल्म भोला की सफलता के लिए अजय देवगन ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। यह मूवी साउथ फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है.फिल्म भोला को अजय देवगन ने ही निर्देशन और प्रोड्यूस किए हैं। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

24 नवंबर को भी अजय देवगन आए थे बनारस

24 नवंबर को भी अजय देवगन आए थे बनारस

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इससे पहले भी 24 नवंबर को अजय देवगन बनारस गए थे। जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर दर्शन पूजन भी किया था। दरअसल, अजय देवगन गुरुवार को वाराणसी अपने निजी विमान से पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया था। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच अजय देवगन वाहनों के काफिले के साथ शहर में आए। अजय देवगन इस दौरान चेतसिंहघाट से गंगा में मोटर बोट के जरिये रामनगर दुर्ग पहुंचे जहां उन्होंने दुर्ग में अपनी अपकमिगं फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+