वाराणसी: राजाराम और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के बीच हुआ पथराव, चले बम हुई फायरिंग

वाराणसी: राजाराम और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के बीच हुआ पथराव, चले बम हुई फायरिंग

वाराणसी, 27 अगस्त: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कैंपस में गुरुवार की देर रात छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान छात्रों के दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इतना ही नहीं, पेट्रोल बम और हवाई फायरिंग भी हुई। वहीं, घटना की सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड और कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई। उग्र छात्रों को पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य ने समझाने का प्रयास भी किया। फिलहाल मामला शांत है लेकिन तनाव बरकरार है।

Varanasi: A clash broke out between two groups of students at Banaras Hindu University

बीएचयू का कैंपस गुरुवार रात राजाराम और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के लिए अखाड़ा बन गया। जिससे पूरे विश्वविद्यालय में परिसर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। मामले की गंभीरता को देखकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने वाराणसी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तीन थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पुलिस फोर्स ने मामले को संभाला। प्राप्त समाचार के मुताबिक, बीएचयू में एक सितंबर से अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं शुरू होनी हैं। साथ ही हॉस्टल का आवंटन होना है।

बता दें कि अंतिम वर्ष के अलावा सभी कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर छात्रों ने सिंह द्वार पर गुरुवार की दोपहर धरना दिया था। रात में राजाराम हॉस्टल में छात्र आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच, मामूली कहासुनी पहले विवाद और फिर संघर्ष में बदल गई। देर रात तक दोनों ओर के सैकड़ों छात्र आमने-सामने डटे थे। पत्थरबाजी में कई छात्रों को चोटें आई हैं। बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने बताया कि दोनों गुटों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामला नियंत्रण में है।

डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि दो हॉस्टल के बीच छात्रों में मारपीट और पत्थरबाजी हुई है। दोनों पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। अभी शांति व्यवस्था कायम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+