यूपी में 13 IAS अफसरों के ट्रांसफर, वाराणसी के DM कौशल राज शर्मा प्रयागराज के कमिश्नर बनाए गए
लखनऊ, 29 जुलाई: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 13 आईएएस और 20 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शुक्रवार देर रात ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई। आईएएस अफसरों की इस लिस्ट में वाराणसी, फतेहपुर, उन्नाव और कुशीनगर समेत पांच जिलों के डीएम के नाम हैं। वाराणसी में लंबे समय से तैनात जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को प्रयागराज मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, एस राज लिंगम को जिलाधिकारी कुशीनगर से वाराणसी का डीएम बनाया गया है।

प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन में तैनात राजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बनाया गया है। सचिव वित्त एवं उत्तर प्रदेश शासन संजय कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आयुक्त प्रयागराज मंडल संजय गोयल को आयुक्त झांसी मंडल की तैनाती दी गई है। रविंद्र कुमार प्रथम को जिलाधिकारी उन्नाव से कुशीनगर जिला अधिकारी बनाया गया है।
जिला अधिकारी बलरामपुर श्रुति को फतेहपुर का डीएम बनाया गया है। अपर्णा दुबे को डीएम फतेहपुर से डीएम उन्नाव बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर में तैनात डॉक्टर महेंद्र कुमार को जिला अधिकारी बलरामपुर में तैनाती दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकरनगर सुधीर कुमार को मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं संभागीय खाद्य नियंत्रण मृदुल चौधरी को परियोजना प्रशासन ग्रेटर शारदा सहायक समादेष्टा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश में तैनात किया गया है। इसके अलावा अपर आयुक्त वाणिज्यकर लखनऊ में तैनात सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनात किया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट जौनपुर में तैनात हिमांशु नागपाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर में तैनाती दी गई है।
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications