UP News: गर्लफ्रेंड को किया वीडियो कॉल, पहले ब्लेड से काटे दोनों हाथ, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी जनपद में एक युवक अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया उसके बाद अपने दोनों हाथ को ब्लेड से काट लिया तथा हाथ काटने के बाद उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

कहा जा रहा है कि इस दौरान उसकी प्रेमिका वीडियो कॉल पर मौजूद थी। सुबह में घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के मोबाइल पर 20 से अधिक वीडियो कॉल और 100 से अधिक वॉइस कॉल आए थे।

up-news-made-video-call-to-girlfriend-first-cut-off-both-hands

फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक की मोबाइल लॉक हो चुकी है ऐसे में मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।

जानकारी अनुसार वाराणसी जनपद के जैतपुर थाना अंतर्गत नक्खी घाट रेलवे डॉट पुल के समीप प्यारेलाल गुप्ता का मकान है। प्यारेलाल का छोटा बेटा आदर्श बिजली मिस्त्री था। हरियाणा द्वारा आरोप लगाया गया कि आदर्श किसी लड़की से चोरी छुपे बात करता था।

मंगलवार की रात्रि में वह अपने किसी परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार की देर रात को अपने घर पहुंचा और घर पर पावर लूम मशीन के कमरे में पहुंचकर उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल करने के बाद आत्महत्या कर लिया।

सुबह में मृतक की बहन आरती जब कमरे में पहुंची तो भाई का लाश देखकर चीखने चिल्लाने लगी। आदर्श की आत्महत्या किए जाने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आ रही है लेकिन परिजनों द्वारा किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+