UP: एक क्लिक पर मिलेगी Kashi की विरासत की जानकारी, पर्यटकों को मिलेगी सुविधा, जानें स्मार्ट सिटी की नई योजना

UP Hindi News: वाराणसी में भ्रमण करने के लिए आने वाले लोगों को वाराणसी के सुप्रसिद्ध स्थान और धरोहरों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती है। इसके लिए वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा अब अलग से तैयारी की जा रही है। अब सभी धरोहरों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।

दरअसल, वाराणसी में हर साल काफी संख्या में पर्यटक भ्रमण करने के लिए आते हैं। वाराणसी में भ्रमण करने के दौरान उनका धरोहरों के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाती है। इसके अलावा वाराणसी में कौन से सरकारी कार्यालय कहां हैं इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं रहती है।

up-news-information-about-kashis-heritage-will-be-available-on-one-click

ऐसे में काशी में आने वाले पर्यटकों को भटकना पड़ता है। अब इन सब की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉक्टर डी वासुदेवन द्वारा मीडिया को बताया गया कि वेबसाइट निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उस पर कंटेंट अपलोड किया जा रहे हैं।

यह भी बताया गया की वेबसाइट पर काशी की महान विभूतियों, मंदिरों, धर्मशाला, शिक्षा, खेल, पर्यटन, होटल तथा काशी के तीज-त्यौहार के बारे में जानकारी इसके अलावा काशी के रहने वाले भारत रत्न और पद्मश्री से सम्मानित व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

इतना ही नहीं, वाराणसी के कौन से बाजार किस चीजों के लिए प्रसिद्ध है और बाजारों की क्या खासियत है इसके बारे में भी डिटेल जानकारी रहेगी। साथ ही काशी से जुड़ा कुछ भी वेबसाइट पर चलता रहेगा जिसमें कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन प्रतिभा कर सकता है। क्विज में प्रतिभा करने वाले को वाराणसी स्मार्ट सिटी की वेबसाइट द्वारा तत्काल सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया जाएगा।

वाराणसी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा बताया गया की वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेग। इसके अलावा वाराणसी जिले के समस्त आला अधिकारियों के नंबर भी दर्ज किए जाएंगे। इस तरह वेबसाइट पर लोगिन करने के बाद वाराणसी के अलावा देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी जनपद के बारे में पूरी जानकारी ले पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+