UP News: वाराणसी में बोले डिप्टी सीएम, जैसे मेंढ़क को तराजू पर नहीं तौला जा सकता, वैसे ही है विपक्षी गठबंधन

UP Hindi News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह तराजू पर मेंढक को ताैला नहीं जा सकता है, उसी तरह विपक्षी गठबंधन भी एकजुट नहीं रह सकता है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस तीनों एक साथ आ जाएंगे फिर भी उत्तर प्रदेश की लोकसभा की एक भी सीट हासिल नहीं कर पाएंगे।

up-news-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-gave-a-big-statement

दरअसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक और स्थलीय निरीक्षण करने के लिए वाराणसी आये हैं। बुधवार की दोपहर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से शहर के लिए रवाना हो गये।

शहर में पहुंचने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ मामले पर बोलते हुए कहा कि "कोई भी आतंकवादी कहीं भी छिपा हो हमारी सेना उसे खोज निकालेगी और उसको वहां भेजेगी जहां उसे जाना चाहिए।"

इसके अलावा विपक्षी पार्टियों द्वारा बनाए गए INDIA गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि "2024 में भाजपा गठबंधन उत्तर प्रदेश में सारी सीटें जीतेगा और कोई अन्य दल राज्य में कोई खाता भी नहीं खोल पाएगा... मैं मानता हूं कि यह गठबंधन वैसा है जैसे 'एक अनार, सौ बीमार'... जैसे तराजू में कोई मेंढक रखकर नहीं तोल सकता वैसे ही यह विपक्षी गठबंधन भी एकजुट नहीं रह सकता।"

मीडियाकर्मियों द्वारा घोसी उपचुनाव परिणाम और लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में सवाल पूछे जाने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "हमारा तो यही मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन 80 में से 80 सीटें जीतेगा।" इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि "समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस मिलकर भी राज्य में एक भी सीट नहीं पा सकेंगी। बीजेपी देश में तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+