UP News: वाराणसी में अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- इवेंट के जरिए नाकामियां छिपा रही बीजेपी

UP News: शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ फैलाने वाली पार्टी है।

कहा कि इवेंट के जरिए भारतीय जनता पार्टी अपनी नाकामियों को छिपा रही है। इसके अलावा उन्होंने बीएचयू में आईआईटी की छात्रा के साथ हुए रेप के मामले में भी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव की मां के निधन पर उनके आवास पर पहुंचे थे।

up-news-akhilesh-yadav-gave-a-big-statement-in-varanasi

आवास पर पहुंचने के बाद उन्होंने सुजीत यादव की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार वालों को ढांढस बंधाया। वाराणसी में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज को बांटने का काम कर रही है। हमारे देश में धर्म बहुत है लेकिन जरूरत है रोटी और रोजगार की। भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए का मुकाबला सिर्फ पीडीए ही करेगा।

शंकराचार्य के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी को इस पर विचार करना चाहिए। शंकराचार्य देश की सबसे बड़ी पीठ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शंकराचार्य ने सदियों से धर्म को आगे बढ़ने का काम किया है। कहा कि शंकराचार्य यदि इस बात का विरोध कर रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी को सोचना होगा।

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना पक्ष साफ कर चुकी है। इंडिया गठबंधन की बैठक में अपनी स्थिति को समाजवादी पार्टी स्पष्ट कर चुकी है।

बीएचयू में छात्र के साथ हुए मामले को लेकर उन्होंने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की बात करने वाले लोगों द्वारा ही छात्र के साथ ऐसा कृत्य किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बहन बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

वही राम मंदिर प्रार्थना शिक्षा समझ में निमंत्रण के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला है। जब रामलीला उन्हें बुलाएंगे तो वह अयोध्या मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है और सरकार इवेंट के माध्यम से अपनी नाकामियों को छुपा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+