UP Board Result 2023: 10वीं और 12 वीं में छात्राओं ने मारी बाजी, इस बार भी पीछे रह गए छात्र

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में भी छात्राओं का पलड़ा भारी रहा जबकि लड़के पीछे रह गए। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही रिजल्ट में छात्राएं लड़कों से कहीं आगे रहीं।

UP Board Result 2023 Girl student

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मंगलवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार भी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रदेश की छात्राएं छात्रों से काफी आगे रहीं।

इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्राएं छात्रों को काफी पीछे छोड़ दीं। वहीं हाई स्कूल में सीतापुर की रहने वाली छात्रा प्रियांशी सोनी ने पूरे यूपी में टॉप किया है।

प्रियांशी सोनी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 600 में 590 अंक हासिल किया है ऐसे में उनके घर पर बधाई देने वालों की जुटान होने लगी है। इसके अलावा हाई स्कूल के टॉप 10 स्टूडेंट में भी चार छात्राएं शामिल हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में यूपी टॉप करने वाली प्रियांशी सोनी के अलावा अयोध्या की मस्कट नूर 600 में 587 नंबर पाकर तीसरे नंबर पर हैं और पूरे प्रदेश में दूसरा रैंक हासिल की हैं।

इसी तरह सुल्तानपुर की श्रेयांशी सिंह चौथे नंबर पर हैं
और इनका तीसरा रैंक है। श्रेयांशी सिंह ने 600 में 586 नंबर प्राप्त किया है। इसी तरह अंबेडकर नगर के सक्षम तिवारी आठवें नंबर पर हैं और चौथी रैंक हासिल की हैं।

अब बात करें इंटरमीडिएट की तो इंटरमीडिएट में तीसरे नंबर पर और दूसरी रैंक हासिल करने वाली इटावा की छात्रा अनामिका हैं, जिन्होंने 500 में 486 नंबर प्राप्त किया है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद की रहने वाली एसएसआईसी मुस्तफापुर हुसैनगंज की छात्रा खुशी पांचवें नंबर पर है और तीसरी रैंक हासिल की हैं। खुशी ने 500 में 485 नंबर प्राप्त किया है।

छठ में नंबर पर सिद्धार्थनगर की छात्रा सुप्रिया हैं। सुप्रिया एसपीआर इंटर कॉलेज बंसी सिद्धार्थ नगर की छात्रा है और पूरे प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की हैं। सुप्रिया ने 500 में 485 नंबर प्राप्त किया है।

इसी तरह इटावा जनपद की रहने वाली बेटी शिवा ने भी जनपद का मान बढ़ाया है। यूपी बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में सिवा सातवें नंबर पर हैं और शिवा को 500 में 484 नंबर मिले हैं और पूरे प्रदेश में शिवा ने चौथी रैंक हासिल की है।

इसी तरह प्रयागराज की इंटरमीडिएट की छात्रा सुबाषना यूपी बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में नौवें नंबर पर है और 500 में 484 नंबर प्राप्त करते हुए पूरे प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+