वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर फिल्मी स्टाइल में पलटी स्कॉर्पियो, दो युवकों की दर्दनाक मौत
वाराणसी बाबतपुर फोरलेन पर शुक्रवार की अलसुबह टायर ब्लास्ट करने के बाद एक तेज रफ्तार की स्कॉर्पियो विद्युत पोल से टकरा गई। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए।

वाराणसी जिले में शुक्रवार की भोर में वाराणसी बाबतपुर फोरलेन शिवपुर थाना अंतर्गत सुद्धिपुर इलाके में टायर ब्लास्ट करने के बाद एक तेज रफ्तार के स्कॉर्पियो विद्युत पोल से टकरा गई। विद्युत पोल से टकराने के बाद स्कॉर्पियो पलटी मारते हुए दूर तक गई।
यह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी अनुसार वाराणसी जिले के कोतवाली अंतर्गत बहेलिया टोला निवासी 27 वर्षीय आदिल अहमद और चेतगंज थाना क्षेत्र के हबीबपुरा निवासी 26 वर्षीय सत्यम यादव अपने साथियों के साथ गुरुवार को सायं काल एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।
बताया जा रहा है कि रात में शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे इसी दौरान वे जब शिवपुर थाना क्षेत्र के सुद्धिपुर में स्थित रोटी ढाबा के समीप पहुंचे थे उसी दौरान स्कॉर्पियो का टायर फट गया।
टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और वाराणसी बाबतपुर फोरलेन के किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। विद्युत पोल से टकराने के बाद स्कॉर्पियो की रफ्तार अधिक होने के चलते वह पलटते हुए काफी दूर तक गई।
टक्कर की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ भागे दौड़े पहुंचे। स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो में सवार सभी 6 लोगों को अस्पताल में ले गई।
अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने 26 वर्षीय सत्यम यादव और 27 वर्षीय आदिल अहमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके साथ के चार अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक सत्यम यादव अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था जबकि आदिल 8 भाई बहनों में सातवें नंबर पर था। आदिल कुछ साल पूर्व अपना घर छोड़कर चला गया था और शशि नामक एक किन्नर के साथ ही रहता था।












Click it and Unblock the Notifications