वाराणसी : आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

वाराणसी जिले से बड़ागांव थाना क्षेत्र के भटौली गांव में गुरुवार को सायं काल दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

वाराणसी, 01 सितंबर : बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत हरहुआ रामेश्वर पंचकोशी मार्ग पर भटौली गांव में गुरुवार को देर शाम दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर बैठे लोग दूर दूर जाकर गिरे। गंभीर रूप से घायल होने के चलते दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल युवक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि घायल युवक की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

हवा में उछलते हुए दूर-दूर गिरे बाइक सवार

हवा में उछलते हुए दूर-दूर गिरे बाइक सवार

बड़ागांव थाना क्षेत्र के बेरवा गांव निवासी 52 वर्षीय भुल्लन विश्वकर्मा गुरुवार को सायं काल शहर से वापस लौट रहे थे। उसी समय बेरवा गांव का ही रहने वाला 20 वर्षीय शिवम विश्वकर्मा फूलपुर थाना क्षेत्र के कैथौली गांव निवासी 24 वर्षीय रोहित के साथ हरहुआ बाजार जा रहा था। भटौली गांव के सामने पहुंचने पर दोनों बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछलते हुए दूर-दूर जाकर गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के चलते शिवम और भुल्लन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

डिवाइडर बचाने में हुआ हादसा

डिवाइडर बचाने में हुआ हादसा

घटनास्थल के समीप एक डिवाइडर था और सड़क भी टूटी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोहित और शिवम जिस बाइक पर थे उसकी रफ्तार भी काफी अधिक थी और रॉन्ग साइड जाकर वह डिवाइडर पार करना चाहते थे। उसी समय सामने से बाइक से आ रहे भुल्लन की बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने अभी बताया कि डिवाइडर होने के चलते आए दिन वहां पर हादसा होता रहता है।

दोनों के परिवार में मातम पसरा

दोनों के परिवार में मातम पसरा

मृतक शिवम और भुल्लन दोनों एक ही गांव के थे और दोनों बढ़ई का काम करते थे। ग्रामीणों की मानें तो दोनों लोग साथ में ही काम करते थे गुरुवार को शिवम काम करने नहीं गया जबकि भुल्लन शहर से काम करके वापस लौट रहे थे। यह संयोग ही था कि दोनों लोगों की बाइक आमने सामने टकरा गई। तीन भाइयों और एक बहन में शिवम विश्वकर्मा सबसे बड़ा था। वहीं भुल्लन विश्वकर्मा को एक बेटा और तीन बेटियां हैं, बड़ी बेटी की शादी कर चुके हैं जबकि अन्य तीन बच्चे अभी अविवाहित हैं। दोनों मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+