वाराणसी में ट्यूशन टीचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लोग बोले- गुरु नहीं ये...
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ ट्यूशन टीचर ने की थी घिनौनी हरकत, लोहता पुलिस ने आज टीचर को किया गिरफ्तार
वाराणसी, 18 अगस्त: गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाले एक ट्यूशन टीचर को वाराणसी जिले के लोहता थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। टीचर पर आरोप है कि जिस छात्रा को वह दो साल से ट्यूशन पढ़ा रहा था उसी का उसने रेप किया। घटना के दौरान छात्रा के परिजन बाजार गए थे। घटना की जानकारी होने के बाद छात्रा के पिता द्वारा आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पकड़े गए टीचर को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

अकेला पाकर वारदात को दिया था अंजाम
लोहता थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला आरोपी टीचर रवि विश्वकर्मा अपने ही गांव की एक 10 वर्षीय छात्रा को पिछले दो साल से ट्यूशन पढ़ा रहा था। छात्रा के पिता के अनुसार 9 अगस्त को वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार गए थे। उसी समय ट्यूशन टीचर रवि विश्वकर्मा उनके घर उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने के लिए पहुंचा। बेटी को अकेला पाकर उसने गलत काम किया। इसी दौरान छात्रा के घरवाले बाजार से लौट आए। उसके पहुंचने के बाद ट्यूशन टीचर वहां से भाग गया। छात्रा ने परिजनों से आपबीती बताई उसके बाद पिता ने पुलिस से शिकायत किया।
घर से पुलिस ने किया गिरफ्तार
छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लोहता थाने की पुलिस आरोपी टीचर की तलाश कर रही थी। गुरुवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की आरोपी टीचर चोरी छुपे अपने घर आया है और घर में छुपा हुआ है। उसके बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची और वहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष लोहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद छात्रा का मेडिकल कराया गया था। आरोपी टीचर फरार था जिसे आज मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications