UP: चूहों के कारण रुकी ट्रेन, यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर किया हंगामा
UP News: बनारस रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सायं काल कामायनी एक्सप्रेस को चूहों के चलते रोकना पड़ा। इस दौरान नाराज यात्रियों ने भी प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा किया। नारेबाजी और हंगामा कर रहे यात्रियों को आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
यात्रियों का कहना था कि काेच में ऐसी काम नहीं कर रही है जिसके चलते गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी और घुटन के चलते कोच में रहना मुश्किल हो गया है। यात्रियों ने कहा कि जब तक इसे ठीक नहीं किया जाएगा तब तक वे ट्रेन काे आगे नहीं जाने देंगे और वे लोग खुद ट्रेन में नहीं सवार होंगे।

दरअसल, बनारस रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 11072 कामायनी एक्सप्रेस मंगलवार को बनारस रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए प्रस्थान करने वाली थी। ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से सायं काल 3:40 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करने वाली थी लेकिन इसी बीच यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया।
बी-थ्री कोच का ए.सी. काम नहीं कर रहा था जिसके चलते यात्री बाहर निकल कर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते आने कोच में सवार यात्री भी बाहर निकल गया और उन यात्रियों द्वारा भी बताया गया कि ऐसी ना चलने से गर्मी और घुटन हो रही है। उसके बाद लोग वहां हंगामा करना शुरू कर दिए। यात्रा द्वारा हंगामा किए जाने के बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों द्वारा उन्हें समझाया गया लेकिन वे नहीं माने।
बाद में टेक्नीशियन को बुलाया गया और टेक्नीशियन द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि कोच में लगे डिवाइस को चूहों ने कुतर दिया है। चूहों द्वारा डिवाइस कुतरे जाने के चलते कोच में ए.सी काम नहीं कर रही थी। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वायर को ठीक किया गया। उसके बाद कोच में ए.सी. चालू हुई और कूलिंग शुरू होने के बाद यात्री ट्रेन में बैठे और 1 घंटे 10 मिनट के विलंब से ट्रेन वाराणसी से मुंबई के लिए प्रस्थान की।












Click it and Unblock the Notifications