Varanasi घूमने आए Bihar के तीन युवक गंगा में नहाने के दौरान डूबने से बचे, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
बिहार से वाराणसी घूमने आए बिहार के तीन युवक रविवार देर रात गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने लगे। किसी तरह उसे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Varanasi जिले के गंगा किनारे स्थित मीरघाट में रविवार की रात नहाने के दौरान तीन युवक डूबने लगे। संयोग अच्छा रहा कि उस दौरान वहां मौजूद नाविकों की नजर डूब रहे युवकों पर पड़ी और उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक Bihar के रहने वाले हैं। उनके साथ एक उनका एक और दोस्त था जाे स्नान करने नहीं गया।
रात 10 बजे नदी में कर रहे थे स्नान
बताया जा रहा है कि बिहार के सहरसा पुलिस लाइन निवासी केशव तथा शिवपुर निवासी आदित्य और डीबी रोड निवासी हर्ष तथा प्रसून नामक चार दोस्त रविवार सुबह में बिहार से वाराणसी घूमने की योजना बनाए। योजना के अनुसार चारों दोस्त रविवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण करने के बाद चारों दोस्त रात 10:00 बजे गंगा नदी के किनारे पहुंचे। इस दौरान तीन दोस्त गंगा नदी में नहाने के लिए उतर गए जबकि उनका एक अन्य दोस्त नहाने के लिए तैयार नहीं हुआ। स्नान के दौरान आदित्य, हर्ष और केशव गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
दोस्त के चिल्लाने पर दौड़े नाविक
बताया जा रहा है कि नदी में तीनों युवक डूबने लगे दौरान गंगा नदी के किनारे खड़ा उनका दोस्त चिल्लाने लगा। इसी बीच नाविकों की निगाह नदी में डूब रहे तीनों युवकों के ऊपर पहुंची। बिना देर किए नाविक तत्काल वहां पहुंचे और किसी तरह तीनों को गंगा नदी से बाहर निकाले। निकालने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल लेकर गई। मंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। तीनों दोस्तों बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। युवकों की डूबने की सूचना मिलने के बाद घाट के किनारे हड़कंप जैसी स्थिति देखने को मिली। वहीं इस बारे में थाना दे द्वारा बताया गया कि बिहार निवासी तीन दोस्त गंगा नदी में स्नान करने से पहुंचे थे और डूबने लगे। तीनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में तीनों का उपचार चल रहा है। उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications