UP: रात को घर से निकली नाराज युवती, सुबह पुलिस का फोन आते ही परिजनों के उड़े होश, पछता रहे मां-बाप
UP News: वाराणसी जिले के रहने वाली एक युवती बुधवार रात्रि में परिजनों की धार फटकार के बाद अपने घर से नाराज होकर निकल गई। सुबह पुलिस का फोन आने के बाद परिजनों के होश उड़ गए।

UP Varanasi News: वाराणसी की रहने वाली एक युवती को उसके परिजनों ने बुधवार को फटकार लगा दी। डांट फटकार के बाद यूपी रात में ही अपने घर से गायब हो गई। परिजन रात भर उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
सुबह में पुलिस ने उन्हें जब फोन किया तो परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी की लाश गंगा नदी में मिली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
दरअसल, वाराणसी में बलुआ घाट के किनारे गुरुवार की सुबह एक किशोरी की लाश गंगा नदी में उतराई मिली। लाश देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा किशोरी की लाश को नदी से बाहर निकाला गया। लाश निकाले जाने के बाद किशोरी की पहचान सना पुत्री अवधेश के रूप में की गई।
युवती की पहचान हो जाने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को फोन करके इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवती फ्रांसीसी स्कूल में पढ़ती थी और पढ़ने में भी काफी होनहार थी। यह भी कहा जा रहा है कि किसी बात को लेकर परिजनों द्वारा रात में उसे डांट फटकार लगाई गई थी।
परिजनों द्वारा लगाए गए डांट फटकार से युवती इतनी नाराज हो गई कि वह रात में ही घर से बाहर निकल गई थी। कमरे में जब बेटी नहीं मिली तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बेटी की मौत की सूचना के बाद उसके माता-पिता सहित परिवार के लोगों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आ रही है कि परिजनों द्वारा डांट फटकार लगाए जाने के बाद ही होती है अपने घर से रात में निकली थी। ऐसे में संभावना है कि युवती गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल, युवती की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications