बनारस से मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन से चलेगी Summer Special Train, जानें डिटेल

Summer Special Train 2025: गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक खास कदम उठाया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस के बीच चलने वाली द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन को मंजूरी दी गई है। यह ट्रेन अप्रैल से जून 2025 तक चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी।

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन 9 अप्रैल से 26 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। वहीं, बनारस से 10 अप्रैल से 27 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। कुल 24 फेरों तक यह विशेष ट्रेन अपनी सेवाएं देगी।

summer-special-train-garmiyon

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बनारस के लिए ट्रेन का समय

ट्रेन संख्या 01053 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस) द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन। प्रस्थान: लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12:15 बजे दोपहर

स्टेशन व समय:

  • ठाणे - 12:38 बजे
  • कल्याण - 12:55 बजे
  • इगतपुरी - 14:45 बजे
  • नासिक रोड - 15:15 बजे
  • जलगांव - 18:48 बजे
  • भुसावल - 19:15 बजे
  • खंडवा - 21:00 बजे
  • इटारसी - 00:01 बजे (अगले दिन)
  • कटनी - 04:50 बजे
  • सतना - 07:15 बजे
  • प्रयागराज छिवकी - 11:05 बजे

गंतव्य: बनारस पहुंचने का समय 16:05 बजे

बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए वापसी का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 01054 (बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस) द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन। प्रस्थान: बनारस से 20:30 बजे रात

स्टेशन व समय:

  • प्रयागराज छिवकी - 02:00 बजे
  • सतना - 05:35 बजे
  • कटनी - 07:10 बजे
  • इटारसी - 15:15 बजे
  • खंडवा - 18:13 बजे
  • भुसावल - 20:15 बजे
  • नासिक रोड - 23:40 बजे
  • इगतपुरी - 01:15 बजे
  • कल्याण - 02:50 बजे

गंतव्य: लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचने का समय 04:40 बजे सुबह (तीसरे दिन)

ट्रेन में उपलब्ध सुविधाएं

रेलवे ने इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 22 कोच लगाने का फैसला किया है। इसमें :-

  • शयनयान (स्लीपर) कोच - 10
  • वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC 2-Tier) - 1
  • वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC 3-Tier) - 5
  • सामान्य द्वितीय श्रेणी - 4
  • SLRD (ब्रेक वैन) कोच - 2

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन के लिए जल्द से जल्द टिकट बुक करें, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

गर्मी में यात्रा करने वालों के लिए राहत

हर साल गर्मियों में उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने यह विशेष ट्रेन चलाई है, जिससे यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि गर्मी के सीजन में और भी विशेष ट्रेनें चलाई जा सकती हैं, ताकि यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट की परेशानी न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+