Varanasi News: सड़क और खड़ंजा पर पशु बांधने वालों के खिलाफ सख्ती, सीडीओ ने दिए निर्देश

Varanasi में खड़ंजा और लिंक रोड आदि पर पशु बनाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के लिए सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया है। पशुओं के चलते जहां सड़कें खराब हो रही हैं वही दुर्घटनाएं भी हो रही हैं

Varanasi में खड़ंजा और लिंक रोड आदि पर पशु बनाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के लिए सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया है। बताया गया कि सड़कों, खड़ंजा और लिंक रोड पर पशु बांधने के चलते आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में वाराणसी जिले में जहां भी सड़कों पर पशु बांधे जा रहे हैं उन्‍हें तत्‍काल हटवाया जाय।

varanasi animals

सभी बीडीओ को दिया गया निर्देश
मालूम हो कि वाराणसी जिले के ग्रामीण इलाके के अधिकतर गांवों में खड़ंजा और लिंक मार्ग पर पशुओं को बांधा जाता है। सड़कों पर पशुओं को बांधने के चलते सड़कें जहां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, वहीं सड़क पर पशु होने के चलते पशु और वाहन सवार दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा शनिवार को सूचना जारी करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी और जिले के समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम सभाओं में खड़ंजा और लिंक रोड पर जहां भी पालतू पशु बांधे जा रहे हैं उन्हें तत्काल हटवाया जाय।

समय से पहले सड़कें हो रहीं खराब
जारी सूचना में यह भी बताया गया कि सड़कों पर पालतू पशु बांधे जाने के चलते जहां आवागमन बाधित होता है वहीं गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने के बाद भी सड़कें समय से पहले खराब हो जा रही हैं। कहा गया कि सड़क पर पशु बांधे जाने के चलते अभी कुछ दिन पूर्व घटनाएं घटित हुई थी, ऐसे में अब वाराणसी जिले के जिन ग्राम सभाओं में सड़कों या खडंजों पर पशु बांधे जा रहे हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए।

बरसात और ठंड में सर्वाधिक समस्‍या
यह भी देखा जाता है कि बरसात के दिनों में अधिकतर पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को सड़कों पर बांधा जाता है। ऐसे में सड़कों पर कीचड़ फैल जाता है और दलदल जैसी स्थिति हो जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग बताते हैं कि गर्मी के दिनों में पशुपालकों द्वारा पशुओं को किसी अन्य स्थान पर की बांध दिया जाता है लेकिन सर्वाधिक समस्या बरसात और ठंड के दिनों में होती है। ऐसे में जिन पशुपालकों के पास पशुओं को बांधने का स्थान नहीं होता है वे पशुओं को सड़कों पर ही बांध देते हैं।

Varanasi Babatpur Forelane

आवारा पशुओं का भी सड़कों कब्‍जा
वाराणसी जिले में कई सड़कों और हाईवे पर आज भी आवारा पशु विचरण करते नजर आते हैं। सड़कों पर कई स्थानों पर आवारा पशु कब्‍जा जमाए रहते हैं। दिन भर खेतों फसलों को खाने के बाद रात में मच्‍छरों से बचने के लिए आवारा पशु सड़कों पर आ जाते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार में वाहन चला रहे चालकों के सामने एका एक पशु आ जाने के बाद वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और दुर्घटना हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+