Varanasi: जेल से फरार आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, भागने का तरीका सुन हैरान रह गए अधिकारी

अधिकारियों और कर्मचारियों को चकमा देकर शनिवार को वाराणसी स्थित जिला जेल से फरार हुए आरोपी को यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

Varanasi STF

Varanasi के चौकाघाट में स्थित जिला जेल से शनिवार को फरार हुए आरोपी को यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद एसटीएफ की टीम द्वारा जब उससे भागने के बारे में पूछताछ की गई तो उसने जो तरीका बताया उसे सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। पकड़े गए आरोपी को एसटीएफ ने लालपुर पुलिस के हवाले कर दिया जहां उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

महिला को दिया धमकी, तो मिली भागने की जानकारी
दरअसल, वाराणसी के जिला जेल में बंद वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला राजू बंगाली शनिवार को जेल में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया था। शाम तक उसके जेल से फरार हो जाने के बारे में जेल के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं थी। जेल से फरार होने के बाद उसने पीड़िता को फोन करके धमकी दिया, उसके बाद पीड़िता द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जब जेल के अफसरों से संपर्क साधा तो पता चला कि राजू बंगाली जेल से भाग चुका है। जेल में बंद आरोपी के भागने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गई। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

यूपी कॉलेज के समीप से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपी राजू बंगाली की तलाश कर रही थी। सोमवार को और सुबह मुखबिर की सूचना पर यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने वाराणसी के भोजूबीर में स्थित उदय प्रताप कॉलेज के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एसटीएफ की टीम द्वारा राजू बंगाली से जेल से भागने के तरीके के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि जेल में बंद होने के बाद से ही वह जेल से भागने का प्रयास कर रहा था। उसने यह भी बताया कि कई दिन तक परेशान रहने के बाद वह कैदियों से मुलाकात करने के लिए जाने वाले मुलाकाती बनकर जेल से भागने के लिए योजना तैयार किया।

आलू काटकर बना लिया मुहर
यह भी कहा जा रहा है कि एसटीएफ के पूछताछ में राजू बंगाली ने बताया कि पूरा प्लान तैयार करने के बाद उसे लगा कि फर्जी मुहर बना कर भागने में सफल हो सकता है। उसने जेल में मुलाकात करने के लिए आने वाले लोगों के हाथ पर लगाए जाने वाली मुहर को कई दिनों तक रीड किया। उसके बाद प्रतिदिन बदले जाने वाले कोड और अन्य चीजों के बारे में उसे जानकारी हो गई। जानकारी हो जाने के बाद उसे यह पता चल जाता था कि अगले दिन मुलाकात करने के लिए आने वाले लोगों के हाथ पर कौन सी मुहर लगाई जाएगी। ऐसे में वह शनिवार को एक आलू लिया और उसी आलू को काटकर उसने मुहर बना लिया। कैदियों से मुलाकात करने वाले लोग जब जेल में आने लगे तो इस दौरान उसने अपने हाथ पर मुहर लगा लिया। मुहर लगाने के बाद वह फरार हो गया। राजू बंगाली द्वारा जेल से भागने के तरीके के बारे में जानकारी मिलने के बाद अधिकारी भी हैरान रह गए। फिलहाल सोमवार को उसे पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    वाराणसी से बड़ी खबर, जेल से फरार राजू बंगाली को एसटीएफ ने 72 घंटे के अंदर दबोचा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+