Varanasi: PM MODI के जन्मदिन से पहले अस्सी घाट पर हुई विशेष गंगा आरती, प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 73वां जन्म दिवस मनाने जा रहे हैं। इस खास मौके पर देश भर में जश्न की तैयारी की गई है। इस मौके पर कई कार्यक्रम भी रखे गए हैं। लेकिन सबसे अधिक उत्साह वाराणसी में देखा जा रहा है। काशी के अस्सी घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमर पड़ा है। सभी कार्यकर्ताओं ने यहां विशेष गंगा आरती की। सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
वहीं इसके अलावा पांच अर्चकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तस्वीर के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई और मां गंगा से प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीर्घायु हो और देश का इसी तरह से विकास करते रहें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज की विशेष आरती पीएम मोदी के लिए की गई है, जिसमें मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई कि जिस तरह से भारत की एक अलग पहचान पूरे विश्व में बन रही है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में आगे और विस्तार करें।

समिति के एक सदस्य ने बताया कि आज हम सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्म दिवस को लेकर विशेष गंगा आरती करते हुए उनके दीर्घायु के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। इस मौके पर अस्सी घाट के तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा ने संकल्प लिया है कि अस्सी घाट पर जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फावड़ा चलाकर यहां से मिट्टी हटाई थी उसी तरह हम सभी पण्डित और अर्चक मिलकर पुनः एक बार अस्सी घाट से मिट्टी को हटाकर उसे पुराने स्वरूप में लाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications