10 हजार बाइक सवारों के साथ वाराणसी में सोनिया गांधी का मेगा रोड शो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने में अभी भी तकरीबन छह महीने का वक्त बचा है लेकिन 27 साल से यूपी में सूखा झेल रही कांग्रेस ने खुद को जिंदा करने में अभी से अपने पूरी ताकत झोंकनी शुरु कर दी है। इसी क्रम में सोनिया गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से रोड शो के जरिए लोगों से जुड़ने की कोशिश करेंगी।

कांग्रेस का साथ छोड़ना चाहते हैं 'PK', अफवाह या सच?

Sonia Gandhi to lead a mega road show in Varanasi to take on PM Modi

सोनिया गांधी का रोड शो कचहरी से शुरु होगा, इसके लिए जोर शोर से तैयारी की गयी है और कांग्रेस के आला नेता वाराणसी पहुंचे हुए हैं। शहरभर में तमाम जगह होर्डिंग्स और पोस्टर लगाये गये हैं जिसमें सोनिया गांधी, राजबब्बर, शीला दीक्षित, राजेश मिश्रा जैसे नेताओं के पोस्टर लगे हैं।

पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने अपना निशाना साफ कर दिया है, जिसमें सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आडे हाथो लिया गया हैं। पोस्टर में पीएम मोदी के अच्छे दिनों के नारे पर तंज कसा गया है। आपको बता दें कि सोनिया गांधी का रोड शो कुछ ही देर बात 11 बजे शुरु होगा, इसमें 10 हजार बाइक सवार शामिल होंगे।

एक घंटे के रोड शो के बाद रोड शो फिर से 1 बजे आंध्र पुल, मैदागिन, कबीरचौरा होते हुए कमलापति त्रिपाठी स्मारक तक जायेगा। सोनिया गांधी इस रोड शो के बाद तीन बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी, इसके बाद सोनिया काशी विश्वनाथ मंदिर भी दर्शन करने जायेंगी। दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद सोनिया शाम को सात बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+