ओपी राजभर के सख्त रुख के बाद कुछ ही घंटों में हुआ थानेदार का तबादला, पीड़ित से बोले- 'योगी जी' पर रखें भरोसा

वाराणसी जनपद के चोलापुर इलाके में 15 अगस्त को दो जातियों के बीच हुए मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की सूचना मिलने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बुधवार गांव में पहुंचे। गांव में पहुंचकर उन्होंने मृतक के परिजनों को उन्होंने योगी सरकार पर भरोसा दिलाया।

गांव में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने मृतक के परिजनों से कहा कि योगी जी पर भरोसा रखें भाजपा सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों द्वारा गलती की गई है उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

sho-transferred-after-strict-stance-of-op-rajbhar-in-varanasi-up

इस दौरान मृतक मंगरु राजभर के परिजनों द्वारा बताया गया कि चोलापुर थाने की पुलिस द्वारा मामले में लीपापोती की जा रही है। परिजनों की शिकायत के बाद ओपी राजभर ने तत्काल वाराणसी पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से इसके बारे में जानकारी लेते हुए नाराजगी जाहिर की।

मामले में ओमप्रकाश राजभर के सख्त रुख के बाद गांव से उनके निकलते ही चोलापुर इंस्पेक्टर के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया। आदेश जारी करते हुए चोलापुर इंस्पेक्टर मिथिलेश श्रीवास्तव को डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया, जबकि डीसीआरबी प्रभारी को चोलापुर थाने का चार्ज दिया गया।

अमरूद तोड़ने को लेकर हुई थी मारपीट
दरअसल, चोलापुर थाना क्षेत्र के बरथौली गांव में पूर्व ग्राम प्रधान अमरजीत यादव और वर्तमान ग्राम प्रधान मुन्नी देवी के पति मंगरु राजभर के परिवार के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही थी। इसी बीच 15 अगस्त को अमरूद तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई। कहा सुनी के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों तरफ से लाठी डंडे लेकर लोग मारपीट किया, जिसमें प्रधान पति मंगरु राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल मंगरु राजभर को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। मौत के बाद सोमवार को ही चोलापुर पुलिस पर कड़ी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों द्वारा चोलापुर थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया गया था।

मामले में चोलापुर इंस्पेक्टर के प्रति मृतक के परिजनों द्वारा नाराजगी प्रकट की जा रही थी। इसी बीच बुधवार को जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर गांव में पहुंचे तो मृतक के परियोजना द्वारा पुलिस के खिलाफ शिकायत की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+