लंदन में विराजेंगे बाबा विश्वनाथ, फ्लाइट से कल लंदन जाएगा 25 किलो का शिवलिंग

लंदन में बन रहा है काशी विश्वनाथ का मंदिर, वहां पर नर्मदेश्वर महादेव का शिवलिंग किया जाएगा स्‍थापित

वाराणसी, 25 जुलाई : श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम् मैनेजिंग सोसाइटी की देखरेख में बाबा विश्वनाथ का एक मंदिर लंदन में बनवाया जा रहा है। उस मंदिर में 25 किलो वजनी नर्मदेश्वर महादेव के शिवलिंग को स्थापित किया जाएगा। मंदिर में स्थापित किये जाने वाले शिवलिंग की वाराणसी के सिगरा में शिक्रा अन्ना मलईयार नंदवनम् में महारुद्र यज्ञ में पूजा किया जा रहा है। विधि विधान से पूजा संपन्न हो जाने के बाद मंगलवार को इस शिवलिंग को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट द्वारा दिल्ली भेजा जाएगा। दिल्ली से फ्लाइट से ही इस शिवलिंग को लेकर सोसाईटी के लोग लंदन जायेंगे।

Nardameshwar mahadev

सोसाइटी द्वारा 65 देशों में स्थापित किया गया है शिवलिंग
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि सोसाइटी द्वारा श्रीलंका, मलेशिया, म्यांमार, वियतनाम, सिंगापुर, बर्मा सहित कुल 65 देशों में शिवलिंग स्थापित किया जा चुका है। वहां के लोगों द्वारा उन मंदिरों में पूजा पाठ भी किया जाता है। अब सोसाइटी द्वारा ही लंदन में काशी विश्वनाथ मंदिर बनावाया गया है जहां मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। बाबा विश्वनाथ के प्रिय माह सावन में लंदन में नव निर्मित मंदिर में शिवलिंग स्थापित कर दिया जाएगा। इसके अलावा सोसाइटी द्वारा तमिलनाडु में 250 से अधिक मंदिर भी बनवाए जा चुके हैं।

Nardameshwar Mahadev vns

सोसाइटी ने बाबा को दान किया है चांदी का पलंग
यह भी बता दें कि श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम् मैनेजिंग सोसाइटी द्वारा रविवार को बाबा विश्वनाथ को 20 किलाे वजनी चांदी का पलंग और बाबा के भोग के लिए चार किलो चांदी का बर्तन दान में दिया गया है। अब शयन आरती के बाद बाद इसी चांदी के पलंग पर विश्राम करेंगे। बाबा को अर्पित किए गए इस पलंग को मदुरई के एएन सुब्बैह नामक कारीगर द्वारा तैयार किया गया है। पलंग को निर्माण करने में जहां काफी समय लगा वहीं इसको बनवाने में 12 लाख 70 हजार 500 रुपए भी खर्च करने पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+