Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शर्मनाक: पांच महीने बाद उजागर हुई स्कूल बस ड्राइवर की गंदी करतूत, युवती की मौत ने खोला राज

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसा कर एक स्कूल बस ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। गर्भवती हो जाने के बाद गर्भपात कराने ले गया जहां युवती की मौत हो गई।

वाराणसी, 14 अगस्‍त: वाराणसी जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। वाराणसी जिले में प्राइवेट स्कूल बस ड्राइवर द्वारा पांच माह पूर्व प्रेमजाल में फंसाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। युवती जब गर्भवती हो गई तो बस चालक उसका गर्भपात कराने ले गया। अस्पताल में गर्भपात के दौरान शनिवार को युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद उसके परिजनों को इसकी जानकारी मिली। परिजन अस्पताल में पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बस चालक तथा एक महिला चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया।

मामा के घर रहती थी युवती

मामा के घर रहती थी युवती

23 वर्षीय एक युवती चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर रहती थी। युवती स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा पहाड़िया के रहने वाला प्रद्युम्न यादव नामक युवक उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रेम जाल में फंसाने के बाद करीब पांच माह पूर्व प्रद्युम्न द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। करीब पांच माह पहले दुष्कर्म किए जाने के बाद युवती गर्भवती हो गई।

गर्भपात के दौरान हो गई मौत

गर्भपात के दौरान हो गई मौत

युवती के गर्भवती हो जाने की जानकारी मिलने के बाद प्रद्युम्न यादव चोलापुर थाना क्षेत्र के नवापुरा में स्थित गणेश लक्ष्मी हॉस्पिटल में उसका गर्भपात कराने के लिए उसे लेकर पहुंचा। अस्पताल संचालिका शीला पटेल और डॉक्टर लल्लन पटेल के द्वारा गर्भपात करने दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की मौत हो जाने के बाद अस्पताल संचालक द्वारा उसे हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।

दूसरे अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

दूसरे अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

आरोपी प्रदुम्न यादव अपने मित्र अनुराग चौबे के साथ युवती को लेकर एक अन्य निजी चिकित्सालय में गया, जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहां पर युवती को एडमिट नहीं किए जाने के बाद प्रद्युम्न यादव और उसका मित्र युवती की लाश को छुपाने का प्रयास करने लगे। कोई उपाय न सुझने पर दोनों उसकी लाश को लेकर पुनः नवापुरा में स्थित गणेश लक्ष्मी अस्पताल में पहुंचे और लाश को वहां रख कर फरार हो गए।

ग्रामीणों ने घर पर दिया सूचना

ग्रामीणों ने घर पर दिया सूचना

युवती की लाश अस्पताल के बाहर रखी गई थी। वहां से आने जाने वाले ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने युवती के मामा और नाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ननिहाल के लोग वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। हंगामा करने की जानकारी मिलने के बाद चोलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रद्युम्न यादव और अस्पताल संचालिका शीला पटेल को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस द्वारा की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+