Varanasi News: श्री विश्वनाथ धाम के गेट पर रूसी महिला ने किया हंगामा, अदालत से इजाजत लेकर पुलिस पहुंची अस्पताल
Varanasi News: वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर रूस की रहने वाली एक महिला ने शनिवार को जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान महिला ने जहां दुकानदारों के सामान फेंक दिए वहीं मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी उसने बदसलूकी की।
काफी देर तक उसे समझाने के बाद पुलिस ने किसी तरह उसे काबू में किया। उसके बाद अस्पताल में भर्ती करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी गई। बाद में अदालत की अनुमति लेने के बाद विदेशी महिला को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

उसके बाद अफसरों ने महिला के बारे में दिल्ली स्थित और रूस के दूतावास को सूचना दे दी गई है। अब दूतावास द्वारा जिस तरीके का निर्देश दिया जाएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला को वाराणसी के जिला मानसिक चिकित्सालय में भर्ती है।
पहले भी मचा चुकी है उत्पात
दुकानदारों द्वारा बताया गया कि यही महिला बीते 19 अक्टूबर को भी श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट संख्या चार पर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाई थी। महिला द्वारा उस दिन भी पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था।
बाद में कड़ी मशक्कत कर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ा और पड़कर मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। यह भी बताया गया कि शनिवार को भी यही महिला श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंची और पहले की तरह पुनः हरकत करने लगी। उसके बाद दुकानदारों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। कुछ लोग महिला को नशे में तो कुछ ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है।
अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि इसके पहले भी महिला श्री काशी विश्वनाथ धाम के बाहर उत्पाद मचा चुकी है। बीते दिनों जब महिला उत्पाद मचाने लगी तो उसे पकड़ने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के साथ दिल्ली भेजा गया था। दिल्ली जाने के बाद फिर वह दूतावास से किसी तरह निकली और पुनः बनारस आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications