Varanasi News: मां के अधेड़ आशिक को बेटे ने मार डाला, मरने के बाद परिजनों ने भी छोड़ दिया साथ
वाराणसी के सारनाथ में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की आशनाई के चक्कर में हत्या हो गई थी। हत्या के बाद मृतक के परिजन उसका शव लेने से इनकार कर दिए।

Varanasi जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के घुरिपुर गांव में अधेड़ की मौत के मामले में मृतक के परिजन उसका शव लेने से इनकार कर दिए। इस मामले में बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराया जाएगा, उसके बाद उसकी अंत्येष्टि भी की जाएगी। सारनाथ थाने की पुलिस मृतक के बेटे से संपर्क की लेकिन वह अपने पिता का शव लेने से इनकार कर दिया इसके अलावा रिश्तेदारों से भी संपर्क करने पर रिश्तेदार भी हाथ उठा लिए। इसके अलावा मृतक के बेटे व उसके रिश्तेदार तहरीर देने से भी मना कर दिया है। सारनाथ प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह का कहना है कि 72 घंटे गुजरने के बाद बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मां से मिलने आता था अधेड़, बेटे को आया गुस्सा
दरअसल, सारनाथ थाना क्षेत्र के घुरिपुर गांव के रहने वाली महिला मुन्नी देवी के पति की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। मुन्नी देवी के पांच बेटे हैं जिसमें तीन बेटे बाहर नौकरी करते हैं जबकि उसका बेटा कृष्णा और अर्जुन तथा छोटा बेटा घर पर ही रहते हैं। आरोप है कि विधवा महिला से मिलने के लिए मोहनसराय का रहने वाला 50 वर्षीय प्रकाश सोनी अक्सर आता रहता था। यह बात मुन्नी देवी के बेटे कृष्णा को नागवार गुजरती थी। बीते शुक्रवार को भी प्रकाश सोनी मुन्नी देवी के घर पर उससे मिलने के लिए आया था। मुलाकात के दौरान घर पर मुर्गा और शराब की पार्टी हुई, इसी बीच किसी बात को लेकर कृष्णा और प्रकाश सोनी में विवाद हो गया।

हत्या करके लाश को घर में छुपाया
कहासुनी के बाद कृष्णा को प्रकाश सोनी पर बहुत गुस्सा आ गया और वह घर में रखे लोहे की रॉड को उठाकर प्रकाश सोनी के सिर पर वार कर दिया। प्रकाश के सिर के पिछले हिस्से में लोहे की रॉड से गंभीर चोट लगने के बाद प्रकाश वहीं पर गिर गया और तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की रात में प्रकाश की हत्या करने के बाद कृष्णा अपने घर में ही लाश को छुपा दिया। शुक्रवार की रात और शनिवार को दिनभर लाश कमरे में ही छुपाया रहा। सायं काल महिला मुन्नी देवी ग्राम प्रधान के पास पहुंची और हत्या के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद शनिवार की रात में सारनाथ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। मुन्नी देवी की बेटे कृष्णा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और हत्या में प्रयुक्त रॉड को भी बरामद कर लिया।

पकड़े जाने के बाद कुबूल किया जुर्म
घटना के बाद मुन्नी देवी के बेटे कृष्णा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कृष्णा ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आशनाई के चक्कर में अधेड़ की हत्या की गई है। हत्या के बाद पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क की लेकिन परिजन किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहते थे। ऐसे में पुलिस छत्तीसगढ़ में रहने वाले मृतक के बेटे से संपर्क की लेकिन उसने भी आने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस मृतक के रिश्तेदारों से बातचीत की लेकिन मृतक के रिश्तेदार भी उसका शव लेने से इनकार कर दिए। 72 घंटे भी जाने के बाद भी मृतक प्रकाश सोनी का शव लेने के लिए कोई नहीं तैयार हो रहा है ऐसे में बुधवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस द्वारा ही उसका अंतिम संस्कार करवाया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications