Ratan Tata dies: कैंसर मरीजों के मसीहा बने रतन टाटा, 5 साल पहले खुलवाये अस्पताल, PM ने किया था उद्घाटन

Ratan Tata dies : देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा 86 साल की आयु में बुधवार रात में अंतिम सांस ली। उद्योगपति के निधन के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही देश के सभी लोगों द्वारा उनके निधन पर दुख व्यक्त किया जा रहा है।

रतन टाटा का भी वाराणसी से बहुत लगाव था। उद्योगपति रतन टाटा 5 साल पहले वाराणसी आए थे और उन्होंने वाराणसी में ऐसा काम किया कि इसका लाभ सिर्फ वाराणसी ही नहीं बल्कि कई राज्यों के लोगों को मिल रहा है। उनके निधन के बाद वाराणसी में भी लोग दुखी हैं।

Ratan Tata dies Varanasi Homi Bhabha Cancer Hospital

दरअसल, 19 फरवरी 2019 को रतन टाटा द्वारा कैंसर मरीजों की जान बचाने के लिए वाराणसी समेत पूर्वांचल और आसपास के राज्यों को एक बड़ी शौगात दी गई। कैंसर के मरीजों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रतन टाटा द्वारा वाराणसी में दो कैंसर हॉस्पिटल बनवाए गए।

जिसमें एक काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्थित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और दूसरा वाराणसी के लहरतारा में स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल का नाम शामिल है। टाटा ट्रस्ट द्वारा यहां पर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

टाटा ट्रस्ट द्वारा मुंबई स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने यहां चिकित्सा के जिम्मेदारी संभाली। इस संस्थान का लोकार्पण 19 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में उद्योगपति रतन टाटा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई लोग भी शामिल हुए थे।

इस अस्पताल में वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल समेत आसपास के चार-पांच राज्यों से भी मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। रतन टाटा द्वारा खुलवाए गए दोनों संस्थान कैंसर मरीजों के इलाज और कैंसर नियंत्रण पर काम कर रहे हैं।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी किए थे दर्शन
पांच साल पहले वाराणसी दौरे के दौरान उद्योगपति रतन टाटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ई-रिक्शा पर बैठकर बीएचयू स्थित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान का निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के बाद उन्होंने वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

उसके बाद उद्योगपति रतन टाटा कभी वाराणसी नहीं आए।बुधवार की देर रात उनके निधन की खबर मिलने के बाद लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के साथ ही पूरी काशी नगरी के लोग काफी दुखी नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+