Raju Srivastava ने वाराणसी में कहा था- आजाद रहो विचारों से और बंधे रहो संस्कारों से, वाराणसी से था अटूट नाता
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद वाराणसी में भी शोक की लहर दौड़ गई, पिछली बार दिसंबर 2021 में आए थे वाराणसी
वाराणसी, 21 सितंबर : मशहूर कॉमेडियन और यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही वाराणसी में उनके प्रशंसकों द्वारा हवन पूजन करके उनके स्वास्थ्य की कामना की गई थी। यह भी बता दें कि पिछले साल दिसंबर और अप्रैल माह में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव वाराणसी आए हुए थे और इस दौरान उन्होंने लोगों को खूब हंसाया था। नेताओं और माफियाओं पर उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में निशाना साधा था। दिसंबर माह में काशी फिल्म फेस्टिवल में भी उन्होंने लोगों को खूब हंसाया था।

काशी फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने लोगों को खूब हंसाया
काशी फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन में शामिल होने के लिए राजू श्रीवास्तव 27 दिसंबर 2021 को वाराणसी में आए थे। के दौरान रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने चुनावी माहौल को देखते हुए लोगों को खूब हंसाया था। लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे जिस पर उन्होंने कहा कि अरे भाई हाथ का पंजा नहीं कमल दिखाओ, आपके इस अभिवादन से कांग्रेस को फायदा पहुंच सकता है। इसके अलावा उन्होंने मायावती, राहुल गांधी, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव पर भी अपने चिर परिचित अंदाज में बोल देते हुए लोगों को खूब हंसाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 'आजाद रहो विचारों से, बंधे रहो संस्कारों से'। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म सिटी बनने से उनकी तरह यूपी के कलाकारों को भटकना नहीं पड़ेगा जिससे वह काफी खुश हैं।

मुख्तार को बांदा नहीं काशी लाओ मिलेगा
पिछले साल 5 अप्रैल को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव वाराणसी में आए थे। इस दौरान उन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में ले जाने के सवाल पर कहा था कि मुख्तार को कातिलाना चाहिए ताकि मोक्ष प्राप्त हो। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल में भोजपुरी सिनेमा के लिए फिल्म सिटी निर्माण योजना के बारे में बताया था और यह भी कहा था कि नोएडा में 12 एकड़ भूमि में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किया था और नवनिर्मित विश्वनाथ कॉरिडोर को देखकर उन्होंने उसे अद्भुत बताते हुए काफी प्रशंसा भी की थी।

3 साल लगातार मार्च महीने में ही आए थे वाराणसी
कोरोना काल को छोड़ दिया जाए तो हर साल राजू श्रीवास्तव वाराणसी में किसी न किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आते थे। मार्च 2016 में लहुराबीर के आजाद पार्क में उन्होंने स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देते हुए झाड़ू लगाया था इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए जेएनयू प्रकरण को लेकर बयान दिया था। मार्च 2017 में बीएचयू के युवा महोत्सव स्पंदन में शामिल होने के लिए आए थे। यह दौरान उन्होंने कहा कि आप कपल फिल्म देखने जाते हैं तो तीन टिकट लेते हैं क्योंकि उनके बीच में एक एंटी रोमियो स्क्वायड वाला भी बैठता है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं राहुल गांधी की बहुत इज्जत करता हूं क्योंकि उनके ही वजह से भाजपा की सरकार बनी है। मार्च 2018 में वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हुए आए थे और कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री श्रीदेवी को याद करते हुए भावुक हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications