काशी में गर्ल गैंग का आतंक, युवक को घेरकर की अश्लील हरकत
नयी दिल्ली। अभी तक तो लड़कियों के साथ छेड़खानी की शिकायतें सामने आती थी, लेकिन वाराणसी में गर्ल गैंग का आंतक बरपा है। इस गैंग की लड़कियां अकेले युवकों को अपना निशाना बनाती है और उनके साथ छेड़खानी करके उससे जबरन वसूली करते हैं। वाराणसी में एक युवक के साथ छेडख़ानी का मामला सामने आया है। युवक ने शिकायत दर्ज कराई कि आधा दर्जन लड़कियों ने उसके साथ छेडख़ानी और अश्लील व्यवहार किया।

जानकारी के मुताबिक दीपेश कुमार पांडेय नाम के शख्स ने बताया कि घर से कुछ दूर लड़कियों के एक झुंड ने उसे इशारा करके रोका और उनसे पैसे मांगने लगी। मना करने पर लड़कियों ने बीच सड़क अश्लील हरकत शुरू कर दी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
दीपेश किसी तरह से वहां से बचकर भागा और पुलिस को इस बावत सूचना दी। दीपेश की शिकायत पर चौकी प्रभारी उसके साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि लड़कियों का झुंड राह चलते युवकों के साथ रुपयों की मांग कर रही हैं और इंकार करने पर अश्लील हरकत कर रही हैं।
पुलिस ने फौरन सभी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे राजस्थान की रहने वाली हैं। अन्य राज्यों में घूम-घूमकर सहायता के नाम पैसे मांगना उनका पुश्तैनी धंधा है। हलांकि पुलिस ने सभी की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications