Beef पकाने को लेकर BHU की परीक्षा में पूछा गया सवाल, खड़ा हुआ विवाद, छात्र कर रहे जांच की मांग

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) 1में परीक्षा के दौरान बीफ से जुड़ा सवाल पूछने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड होटल मैनेजमेंट की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र में बीफ को लेकर सवाल किया गया है। प्रश्नपत्र में बीफ के वर्गीकरण को लेकर सवाल किया गया है। आगे प्रश्नपत्र में बीफ को पकाने की तकनीक के बार में विस्तार से जवाब मांगा गया है। प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। कुछ छात्रों ने इसको लेकर भी सवाल खड़ा किया है कि विश्वविद्यालय में गो मांस के बारे में पढ़ाया जा रहा है।

bhu

बता दें कि गाय को हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है और कई लोग दावा करते हैं कि गाय को लेकर सवाल खड़ा करना गलत है, इससे हिंदू धर्म के लोगों की भावना आहत होती है, यह काफी संवेदनशील मुद्दा है। छात्रों ने दावा किया है कि यूनिवर्सिटी के संस्थापक पशु के अधिकारों को मानने वाले थे, खासकर कि गाय को, लिहाजा इस तरह से सवाल को प्रश्नपत्र में पूछना उनकी भावना को आहत करता है। छात्रों के संगठन ने इस सवाल को लेकर सफाई मांगी है और मांग की है कि इस पूरे मामले में जांच होनी चाहिए कि आखिर किसने यह प्रश्न पत्र तैयार किया है। छात्रों के एक गुट ने तो इसको लेकर रजिस्ट्रास के पास मेमोरेंड में भी जमा किया है।

BHU

वहीं इस पूरे विवाद पर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से सफाई दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से बयान जारी करके कहा गया है,काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत केटरिंग टेक्नोलॉजी एवं होटल मैनेजमेंट का कोर्स पढ़ाया जाता है। यह पाठ्यक्रम इसी वर्ष से काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शुरू हुआ है, जिसके एक पेपर में फूड प्रोडक्शन के बारे में भी पढ़ना होता है। भारत में अथवा भारत के बाहर विश्व के अनेक देशों के खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी प्राप्त करना तथा उनके बारे में जागृत रहना इस कोर्स का उद्देश्य है, ताकि भविष्य में जब विद्यार्थी नौकरी की तलाश में जाएं तो वे नौकरी अथवा पेशे की अपेक्षाओं के हिसाब से स्वयं को तैयार समझें। सेमेस्टर परीक्षा में पूछा गया प्रश्न इस कोर्स के पाठ्यक्रम (सिलेबस) से पूछा गया था और यह पाठ्यक्रम होटल प्रबंधन के देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है। सेमेस्टर परीक्षा में पूछे गए प्रश्न के बारे में अनावश्यक विवाद खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की अपील है कि विश्वविद्यालय में पठन पाठन, परीक्षा व सद्भावपूर्ण वातावरण को प्रभावित न किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+