लोकसभा चुनाव 2019: जीत के लिए प्रियंका काशी विश्वनाथ में करवा रहीं विशेष अनुष्ठान

Varanasi news, वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के लिए प्रियंका गांधी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं, शायद यही वजह है कि प्रियंका काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान करवा रही हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सतीय राय ने बताया कि प्रियंका ने यहां अपने पूजन में जीत के लिए दर्शन के साथ गर्भगृह में ब्राह्मणों को जीत के लिए विशेष अनुष्ठान का संकल्प भी दिया था। सतीश राय के मुताबिक, प्रियंका की दादी इंदिरा गांधी के भी विशेष अनुष्ठान काशी के ब्राह्मण ही कराया करते थे।

Priyanka gandhi special worship in kashi vishwanath for victory in 2019 election

गंगा यात्रा के दौरान पहुंची थीं काशी

दरअसल, अपनी तीन दिवसीय गंगा यात्रा के दौरान प्रियंका ने प्रयागराज से यात्रा शुरू कर काशी पहुंची थीं। यात्रा शुरू करते ही उन्होंने प्रयागराज के लेटे हनुमान में आरती और पूजन किया था। इसके बाद मिर्जापुर में माता विंध्यवासिनी के दरबार में हाजरी लगाई। फिर यात्रा के आखिरी दिन प्रियंका काशी पहुंची। गंगा के रास्ते पहले वह अस्सी घाट पहुंची, जहां लोगों से मुलाकात की और फिर गंगा की गोद में आखिरी सफर अपना दशाश्वमेध घाट पर समाप्त किया।

Priyanka gandhi special worship in kashi vishwanath for victory in 2019 election

काशी विश्वनाथ में पांच ब्राह्मणों के साथ किया पूजन

इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गईं और पांच ब्राह्मणों के साथ पूजन किया। हालांकि, प्रियंका के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश को लेकर उन्हें ईसाई बता कर विवाद भी हुआ और एक अधिवक्ता ने धारा 156/3 के तहत कार्रवाई की बात भी कही, लेकिन सतीश राय बताते हैं कि उनके अंदर इंदिरा गांधी की पूरी छवि दिखती है और वो सनातन परंपरा को मानती है। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने यहां अपने पूजन में 2019 लोकसभा चुनाव में जीत के लिए दर्शन के साथ गर्भगृह में ब्राह्मणों को जीत के लिए विशेष अनुष्ठान का संकल्प भी दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+