वाराणसी : बच्चियों को टॉफी का लालच दे रहे थे साधु, शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और
वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने दो साधुओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा, ग्रामीणों का आरोप है कि साधु द्वारा बच्चियों का अपहरण करने का प्रयास किया जा रहा था
वाराणसी, 30 अगस्त: वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए दो साधुओं को पकड़ कर मंगलवार को पुलिस के हवाले किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों साधुओं द्वारा बच्चियों को अपहरण का प्रयास किया जा रहा था हालांकि बच्चियों द्वारा शोर मचाने के बाद साधु बच्चियों को पकड़ नहीं सके। इस मामले में फूलपुर पुलिस द्वारा साधुओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल से घर लौट रही थी बच्चियां
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे प्राथमिक विद्यालय फूलपुर में पढ़ने वाली दो बच्चियां छुट्टी होने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। रास्ते में उनको साधु वेश में दो व्यक्ति दिखाई दिए। दोनों साधुओं ने बच्चियों को ट्राफी देने के लिए अपने पास बुलाया। बच्चियां उनके पास नहीं पहुंची तो साधुओं द्वारा बच्चियों को पकड़ने का प्रयास किया गया। दोनों साधुओं द्वारा की गई हरकत को देखते हुए बच्चियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चियों के शोर मचाने के बाद आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और दोनों साधुओं को पकड़ लिए।
पंजाब का बता रहे निवासी, वीडियो वायरल
दोनों साधुओं को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और साधुओं को पकड़कर थाने पर ले आई। किसी शख्स द्वारा दोनों साधुओं का वीडियो बना लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों साधुओं के पास से मिले पहचान पत्र में एक का नाम नसीम नाथ और दूसरे का नाम नागनाथ है। दोनों पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं हालांकि ग्रामीणों द्वारा यह भी कहा गया कि दोनों की बोली भाषा कश्मीरी लग रही है। फिलहाल इस मामले में दोनों साधुओं को पकड़कर पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications