आधी रात को पीएम मोदी निकले वाराणसी के औचक निरीक्षण पर

वाराणसी, 14 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कोरिडोर का उद्घाटन करने के लिए सोमवार को वाराणसी पहुंचे थे। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने शाम को भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों संग मुलाकात की। इसके बाद देर रात प्रधानमंत्री अचानक वाराणसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। खुद प्रधानमंत्री ने इस औचक निरीक्षण की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, काशी में अहम विकास कार्यों का मुआयना किया। यह हमारा प्रयास है कि इस पवित्र शहर को सबसे अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर दिया जाए।

Recommended Video

    PM Modi in Varanasi: आधी रात को पीएम ने Banaras Railway Station का किया निरीक्षण | वनइंडिया हिंदी
    pm

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रेलने स्टेशन के साथ अन्य जगहों का भी दौरा किया। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, हम रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने और सफाई, आधुनिक सुविधाओं और यात्रियों की सुविधानुसार रेलवे स्टेशन बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आधी रात में पीएम मोदी के दौरे के दौरान लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी जिसका पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

    गौर करने वाली बात है कि इससे पहले पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने भी हिस्सा लिया था उन्होंने बताया कि यह बैठक तकरीबन छह घंटे तक मध्य रात्रि तक चली। हिमंत बिस्व शर्मा ने ट्वीट करके लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शुक्रिया जिन्होंने देर रात तकरीबन 6 घंटे तक चली लंबी बैठक में बेहतर भारत बनाने के लिए अपना विचार और विजन हमारे सामने रखा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+