PM MODI IN VARANASI: आज वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, भूलकर भी इन रास्तों पर न जाएं, देखें रूट डायवर्जन प्लान
PM MODI IN VARANASI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आने वाले हैं। प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी में करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के बरकी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात विभाग द्वारा रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।
ऐसे में यदि आप आज वाराणसी में कहीं आने-जाने का प्लान बना रहे हैं तो रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें। क्योंकि यदि आप किसी ऐसी सड़क पर होकर जाना चाहते हैं जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गुजरने वाला है तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हवाई सफर के लिए आधा घंटा पहले निकले घर से
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाने के लिए अंधरापुल, इंडिया होटल तिराहा, शारदा मोटर तिराहा, नेहरू पार्क तिराहा से बाएं इमलिया घाट, सेंट्रल जेल तिराहा, शिवपुर चुंगी से बाएं तरना की तरफ से होते हुए बाबतपुर की तरफ जाएंगे। इसके लिए यातायात विभाग द्वारा यह भी कहा गया है कि जिन लोगों को बाबतपुर एयरपोर्ट से हुआवेई यात्रा करनी है, वे 30 मिनट पहले निकलें और वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
अंधरापुल से नदेसर की तरफ जाने वाले लोगों के लिए एयरफोर्स चौराहा से सीधे जेएचवी मॉल या नेहरू पार्क की तरफ से जाने के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है। नदेसर में प्रधानमंत्री के आगमन से रवानगी तक एयरफोर्स चौराहा से मिंट हाउस तिराहे के मध्य कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
वाराणसी के छोटा कटिंग में बनाई गई है पार्किंग
कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले लोग अंधरापुल चौराहे से नदेसर चौकी, एयरफोर्स चौराहा से शारदा मोटर ट्रेनिंग तिराहा से दाएं मुड़कर सेंट मैरी स्कूल के मैदान में अपना वाहन खड़ा करेंगे। फिर, पैदल ही सेंट मैरी स्कूल के दाएं बने गेट से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगें।
दोपहर एक बजे के बाद चंदौली जाने की व्यवस्था
रविवार को चौकाघाट से लकड़मंडी, गोलगड्डा, भदऊं चुंगी व राजघाट पुल होते हुए पड़ाव, रामनगर व चंदौली को जाने वाले लोग दोपहर 1:00 बजे के बाद तेलियाबाग,
सिगरा, सामने घाट या विश्वसुंदरी पुल से अपने गंतव्य को जाएंगे।
दोपहर 1:00 बजे से पड़ाव से राजघाट पुल के तरफ से शहर में आने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
दोपहर 1:00 बजे से वाराणसी शहर में प्रवेश के लिए सूजाबाद से आगे राजघाट पुल की तरफ आने के बजाय वैकल्पिक मार्ग चौक चौराहा रामनगर, सामने घाट या विश्वसुंदरी पुल होकर ही शहर में प्रवेश करेंगे।
नमो घाट पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था
सर्वे सेवा संघ का खाली मैदान- आमजन और कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले अतिथि।
रेलवे का खाली मैदान- वीआईपी और अधिकारियों के लिए।
आमजन से ट्रैफिक पुलिस का अनुरोध
आमजन से अनुरोध है कि यदि विशेष काम न हो तो भिखारीपुर चौराहा, मंडुवाडीह, बीएलडब्ल्यू, लहरतारा मार्ग पर यात्रा न करें। वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें। चितईपुर से भिखारीपुर होकर बीएलडब्ल्यू या मंडुवाडीह जाने वाले लोग शाम 5.00 बजे से करौंदी या कंदवा होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएं ।
जारी सूचना में यह भी बताया गया है कि चांदपुर चौराहा से लहरतारा पुल के द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को बौलिया चौराहा से फुलवरिया फ्लाईओवर की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। वह सेंट्रल जेल होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएंगें।












Click it and Unblock the Notifications