PM Modi in Varanasi: वाराणसी में पीएम मोदी का सबसे लंबा रोड शो, एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से वाराणसी पहुंचे। वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पीएम का यह पहला दौरा है। ऐसे में पीएम ने वाराणसी में रोड शो भी किया।
प्रधानमंत्री के वाराणसी आने से पहले ही पूरे शहर को सजाया गया था। एयरपोर्ट से लेकर शहर तक के रास्ते पर भव्य सजावट की गई थी। पीएम मोदी का भव्य स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट से लेकर शहर तक 16 जगहों पर हजारों लोग मौजूद थे।

वाराणसी से शहर की ओर प्रस्थान के दौरान वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ज्यादातर जगहों पर लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियाें का छिड़काव करते हुए पीएम का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने भी अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। शहर पहुंचने पर शिवपुर से ही सड़क किनारे भारी भीड़ दिखी। शिवपुर इलाके में लोग ढोल बजाकर डांस करते हुए पीएम का स्वागत किए।
पीएम ने किया 28 किलोमीटर लंबा रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में शुक्रवार को 28 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान कई जगह स्कूली बच्चों ने भी उनका स्वागत किया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी जगह-जगह खड़े रहे।
इससे पहले वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई पर प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।












Click it and Unblock the Notifications