पति-पत्नी कर सकते है मोदी पर हमला, टला वाराणसी का दौरा
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा रद्द हो गया है। 14 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी वाराणसी के दो दिन के दौरे पर थे, लेकिन अचानक ये दौरा रद्द कर दिया गया। इसके पीछे जो वजह बताई गई वो काफी चौकाने वाली थी।

दरअसल मोदी के वाराणसी दौरे पर आत्मघाती हमले का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में मोदी का दौरा रद्द कर दिया गा। जहां गृहमंत्रायल के सूत्र आत्मघाती हमले की साजिश बता रहा है तो वहीं भाजपा का कहना है कि देश के कई हिस्सों में आई आपदा की वजह से पीएम का दौरा रद्द किया गया है।
गृहमंत्रायल के सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें कहा गया था कि पीएम के दौरे के दौरान आतंकी आत्मघाती हमला कर सकते हैं। इस हमले के लिए विवाहित जोड़े के रूप में आत्मघाती हमला कर सकते हैं।
खूफिया एजेंसियों के इस हमले को लेकर जानकारी मिली है। आशंका जताई जा रही थी कि वाराणसी में मोदी के ऊपर होने वाला ये हमला उसी तरह का हो सकता था जिस तरह से 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला हुआ था। लिट्टे द्वारा किए गए इस आत्मघाती हमले में राजीव गांधी को मौत हो गई थी।
भाजपा की दलील: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी का कहना है कि पीएम मोदी ने देश में आई आपदा को देखते हुए अपना दौरा रद्द किया है। उन्होंने कहा कि पीएम का दौरा रद्द होने के कारण ‘आदर्श ग्राम योजना' के तहत रोहनिया के ककरहिया गांव को गोद लिए जाने की घोषणा भी बाद में की जाएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications