PM Modi In Varanasi: लोकतंत्र का सही लाभ, सही मायनों में, सही लोगों तक पहुंच रहा:- पीएम मोदी
PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, वे मूल रूप से उनके प्रति बेईमान थे। जब ऐसा होता है तो चाहे कितना भी पैसा जमा कर लिया जाए वह कम पड़ जाता है।
PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के वाजिदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां एक जनसभा को संबोधित किया वहीं 12 हजार रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 9 साल में यह 41वां वाराणसी दौरा था। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की पिछले 9 साल की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 9 साल में जो भी योजनाएं बनी हैं, वो आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

उनके शासन के मूल में बेईमानी रही
जिन लोगों ने देश पर दशकों तक राज किया उनके साथ उनके मूल में ही बेईमानी रही। जब ऐसा होता है तो चाहे जितना भी धन इकट्ठा हो वह कम ही पड़ता है। पीएम ने यह भी कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचारी और परिवार वादियों की सरकार के दौरान ऐसा ही कारोबार चलता था। बजट की बात आने पर घाटे का बहाना होता था।
आज गरीबों के लिए कुछ होता है तो उनको होती है पीड़ा
गरीबों का स्वाभिमान ही भाजपा सरकार की गारंटी है। पिछली सरकारों ने गरीबों, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए कुछ नहीं किया। आज जब गरीबों के लिए कुछ हो रहा है तो उनको पीड़ा होती है। पीएम मोदी ने कहा कि आज काशी समेत उत्तर प्रदेश को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात मिली है। यह काशी की आत्मा को बनाए रखते हुए नूतन काया का संकल्प का ही विस्तार है। इनमें रेल, सड़क, पानी, शिक्षा, पर्यटन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, घाटों से जुड़ी परियोजनाएं हैं। इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।
4 साल में 25 रूटों पर चल रही है वंदे भारत
पीएम मोदी ने कहा कि राजधानी एक्सप्रेस की शुरुआत 50 साल पहले हुई थी, लेकिन इतने सालों में ये राजधानी एक्सप्रेस सिर्फ 16 रूट पर ही चल पाई है। इसी तरह 30-35 साल पहले शताब्दी एक्सप्रेस इतने सालों बाद भी 19 रूटों पर सेवा दे रही है। इन ट्रेनों के अलावा वंदे भारत 4 साल में 25 रूटों पर चलने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications