200 करोड़ रुपए से एनटीपीसी बदलेगी काशी के घाटों की तस्वीर

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस की दशा-दिशा बदलने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बनारस के घाटों का कायाकल्प करने के लिए उन्होंने एनटीपीसी को बड़ा जिम्मा सौंपा है। बनारस के घाटों के सौदर्यीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 200 करोड़ रुपए जारी किये हैं जिसकी मदद से इन घाटों को नया रूप दिया जाएगा।

वाराणसी में मेट्रो बनने का रास्ता साफ, डीपीआर को मिली मंजूरी

NTPC will makeover the Varanasi Ghat with 200 crore rupees

केंद्रीय शहरी विकास संयुक्त सचिव प्रवीण प्रकाश ने वाराणसी के दौरे पर कहा कि केंद्र ने राज्य और स्थानीय स्तर पर तकनीकी टीम का गठन कर घाटों की स्थिति को बेहतर करने का निर्देश दिया है। भारत हृदय योजना और अमृत योजना के तहत केंद्र सरकार ने काशी के घाटों के कायाकल्प का जिम्मा एनटीपीसी को देते हुए 200 करोड़ रुपए जारी किये हैं।

केंद्र सरकार इस बात को भी सुनिश्चित कर रही है कि इस साल नवंबर माह में होने वाले सर्वे से पहले शहर में स्वच्छता और विकास जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है, लिहाज जो काम नगर निगम है उसे एनटीपीसी को दिया गया है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इसकी तस्वीर को बदला जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+